फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers are facing difficulties to get government aid

सरकारी इमदाद पाने को किसान परेशान

Wed, 30 Dec 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Wed, 30 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers are facing difficulties to get government aid
कुदरत की मार से बेहाल किसानों को अब दैवी आपदा से मिले चेक का भुगतान लेने के लिए बैंक की शाखाओं में धक्के खा रहे हैं। आलम यह है कि कड़ाके की ठंड में किसान घंटाघर रोड़ स्थित यूनियन बैंक के बाहर डेरा डाले हैं। मंगलवार को भी भुगतान के  लिए घंटों लाइन में लगे रहे। इसके बाद भी कई लोग निर्धारित समय में चेक न मिल पाने से निराश होकर लौट गए। उधर, संडीला में लाइन में लगे लूमामऊ निवासी उमाशंकर, जगदीश व सुभाष ने बताया कि वह दो दिन से बैंकके बाहर लंबी लाइन लगाकर खडे़ होते हैं लेकिन जब उनका नंबर आता है तो कही सर्वर खराब हो जाता तो कही लंच टाइम बता कर उन्हें वापस कर दिया जाता है। यही समस्या वहां खडे़ तमाम किसानों ने बताई। वही बिलग्राम स्थित स्टेट बैंक के बाहर भी सुबह से किसानों की लंबी कतारें लगी रही लेकिन सभी की चेकों का भुगतान नही हो सका।
विज्ञापन


बैंक में चेक लेकर आए किसानों की चेक वियरर होने के कारण उन्हेें तत्काल कैश देने में दिक्कतें हुई। अगर चेक  अकाउंट पेयी होती तो किसानों को परेशानियों को सामना न करना पड़ता। वियरर होने के कारण किसानों को जहां चेकों के साथ अपनी आईडी लगानी पड़ी। वहीं कैश काउंटर पर भी आईडी व चेक के नामों का मिलान करने से लेकर सरकारी खाते से कैश पेमेंट करने को लेकर दिक्कतें हुई।
विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम कोसर निवासी रम्मू एवं कुलमणि ने बताया कि उन्हें मुआवजे के तौर पर 15-15 सौ की चेक  मिली। सहायता राशि के लिए पिछले कई महीनों से इंतजार कर रहे थे जब चेक  मिली तो घंटो लाइन में लगना पड़ा और जब नंबर आया तो पता चला चेक के साथ पहचान पत्र दिखाना होगा । अब कल फिर आना होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी भीड़ को देखते हुए बैंक द्वारा लाइन लगाने की व्यवस्था कराते हुए बैंक में एक एक कर किसानों एवं महिलाओं को प्रवेश दिया गया । जिनकी चेक और पहचान पत्र के कागज मिल गए उनका भुगतान कर दिया गया । 100 से अधिक किसान आदि भारी भीड़ आदि के चलते  वापस लौट गए ।

सुबह 10 से करीब 12 बजे तक दो घंटो तक हालात काफी खराब रहे । बैंक के प्रवेश द्वार से लेकर सड़क तक काफी अफरा तफरी रही । 1 हजार से अधिक किसान आदि लाइन में लगे रहे । दोपहर 1 बजे के बाद बैंक ने लंच टाइम को भी वर्किग टाइम में कनर्वट कर किसी तरह से साढ़े तीन बजे तक ज्यादा से ज्यादा चेकों को क्लियर करने का प्रयास किया इसके बाद भी तमाम लोग बैरंग वापस चले गए ।


इंडियन बैंक की शाखा प्रबंधक तोषिका ने कहा कि यह सही है कि भारी भीड़ के चलते लोगों को दिक्कतें हुई इसके बाद भी बैंक द्वारा सभी लोगों का काम समय से निपटाने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि गत दिन कनेक्टीविटी की दिक्कत एवं उससे पहले लगातार चार दिनों के अवकाश के कारण भी आज भीड़ ज्यादा थी। अभी एक दो दिन तक भीड़ रहने की संभावना है। बेहतर ढ़ग से सेवाएं प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed