फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer killed in dispute

लेन देन के विवाद में किसान की हत्या, तीन पर रिपोर्ट

Tue, 08 Sep 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
farmer killed in dispute
आशाराम उर्फ आशू की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HARDOI
प्रतापनगर (हरदोई)। रुपयों के लेनदेन के विवाद में तीन सगे भाइयों ने खेत में फसल की रखवाली करने गए किसान की गला घोटकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर तीनों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी आशाराम उर्फ आशू (48) पुत्र बैजनाथ किसान था। गांव में ही उसने परचून की दुकान भी खोल रखी थी। आशू ने मक्के की फसल की निगरानी के लिए खेत में मचान बना रखी है। सोमवार शाम वह फसल की रखवाली करने खेत गया था। रात लगभग नौ बजे आशू का बड़ा पुत्र साजन उसे खाने के लिए बुलाने गया, तो आशू का शव मचान पर पड़ा मिला। आशू के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और गले में रस्सी के निशान थे।
विज्ञापन

शव देखकर साजन ने शोर मचाया तो ग्रामीण व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। मृतक के पुत्र साजन ने बताया कि गांव निवासी मेवा, उसके भाई रोशन और नेकराम के साथ सोमवार सुबह नौ बजे आशू का विवाद हुआ था। मेवा पर आशू के 1200 रुपये उधार थे। आशू ने रुपये मांगे थे और इस पर विवाद होने पर मेवा ने अपने भाइयों के साथ मिलकर हत्या करने की धमकी दी थी। बेनीगंज कोतवाल राज करन शर्मा ने बताया कि रुपये के लेनदेन में मारपीट हुई थी और रात में हत्या की गई। तहरीर के आधार पर मेवा, रोशन और नेकराम के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी बुक कराने को लेकर भी हुआ था विवाद
ग्रामीणों के मुताबिक आशू ने लॉकडाउन के दौरान एक शादी में जाने के लिए मेवाराम के लिए गाड़ी बुक की थी। गाड़ी के पांच सौ रुपये एडवांस में आशू ने दिए थे। लॉकडाउन के कारण मेवाराम गाड़ी नहीं ले गया। आशू को पांच सौ रुपये भी नहीं दिए। इसको लेकर भी दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed