{"_id":"69ab25ff30c7e1b64404f4f6","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-roadways-bus-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-145978-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रोडवेज बस की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रोडवेज बस की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से किसान की मौत
- सांडी थाना क्षेत्र में बघराई के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। सांडी थाना क्षेत्र में हरदोई मार्ग पर बघराई के पास बाइक सवार किसान को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम हुई घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
बघराई निवासी सुशील (40) खेती करते थे। गांव में स्थित मंदिर के पुजारी भी थे। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह बाइक से गांव के पास ही स्थित अपने खेत जा रहे थे। इसी दौरान हरदोई - सांडी मार्ग पर बघराई गोशाला के पास रोडवेज बस ने सुशील को टक्कर मार दी। घटना में सुशील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इन लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। रोडवेज बस को भी मौके पर रोक लिया।
-- -- -- -- -- -- -
गर्रा नदी में डूबकर किशोर की मौत
हरपालपुर। सांडी थाना क्षेत्र के मलवा अखबेलपुर निवासी किशोर की गर्रा नदी में डूबकर मौत हो गई। गांव निवासी लकी (15) शुक्रवार दोपहर गांव के ही तीन दोस्तों के साथ गांव के पास से निकली गर्रा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह डूब गया। दोस्तों ने घर जाकर इसकी सूचना दी। घटना स्थल लोनार कोतवाली क्षेत्र में होने के कारण परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। लोनार कोतवाल राकेश यादव ने पुलिस टीम और गोताखोर मौके पर भेजे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद लकी का शव बरामद हुआ। मृ़तक तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। (संवाद)