फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer died in accident

तिलक समारोह से लौट रहे किसान की हादसे में मौत

Sun, 24 Apr 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
farmer died in accident
हरदोई। कन्नौज से तिलक में शामिल होकर शनिवार देर रात गांव लौट रहे किसान की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गजियांपुर निवासी विनोद (25) किसान था। शनिवार शाम वह गांव के रामनरेश की बेटी के तिलक में कन्नौज के मदनपुर गांव गया था। देर रात वहां से ट्रैक्टर से गांव लौट रहा था।

रास्ते में चालक की साइड की सीट पर बैठा विनोद अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे ट्रैक्टर के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। देर रात ग्रामीण शव लेकर घर आ गए।
परिजनों ने रविवार सुबह घटना की सूचना पाली थाने में दी। मृतक के परिवार में पत्नी प्रीती और तीन बच्चे हैं। पाली एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कन्नौज में हादसे में युवक की मौत हुई है। परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed