{"_id":"5dc8548b8ebc3e5b5d748a88","slug":"farmer-died-in-accident-hardoi-news-knp525015528","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सांडी कस्बा में तिराहे के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाने से सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई।
अरवल थाना क्षेत्र के ऐड़ा भदार गांव निवासी धीरेंद्र (40) पुत्र दलपति पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसके परिवार में पत्नी, तीन बेटी व एक बेटा है। वह खेती करता था। परिजनों के मुताबिक धीरेंद्र की पत्नी बीमार चल रही है। उसका सांडी के बघराई में चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। रविवार सुबह धीरेंद्र पत्नी की दवा लेने आया था। साथ में उसका भतीजा पंकज (14) पुत्र वीरू भी था। लौटते समय सांडी कस्बा तिराहे पर उसने पंकज को उतार दिया। खुद पेट्रोल डलवाने चला गया।
तिराहे से कुछ दूर कटरा-कटरा बिल्हौर मार्ग पर वाहन ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धीरेंद्र सिर के बल सड़क पर गिर गया। चालक वाहन लेकर भाग गया। वहीं घटना की जानकारी होने पर पंकज मौके पर पहुंचा। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अज्ञात वाहन से हादसा होने की बात कही है। शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।