फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer died due to electrocution

Hardoi: करंट लगने से किसान की मौत, होल्डर में बल्ब लगाने में हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Tue, 07 Mar 2023 07:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 07 Mar 2023 07:26 AM IST
सार

अरवल थाना क्षेत्र होल्डर में बल्ब लगाते समय किसान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।

विज्ञापन
Farmer died due to electrocution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में सोमवार को किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घर में बल्ब लगाते समय एक किसान को करंट लगा था। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

शेखपुर निवासी ओम शंकर (45) के कमरे का बल्ब खराब हो गया था। सोमवार को वह होल्डर में लगा बल्ब हटाकर दूसरा लगा रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर गया। यह देख परिजन उसे लेकर एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी राजेश्वरी के अलावा एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर सीएचसी पहुंची हरपालपुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed