फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer died due to current in the field

अलीगढ़ : खेड़ा खुर्द में खेत में लगे तारों के करंट से किसान की मौत

Thu, 26 May 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer died due to current in the field
यज्ञवीर का फाइल फोटो। - फोटो : ATHROLI
गोधा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा खुर्द में छुट्टा गोवंश को फसल में घुसने से रोकने के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए तारों में छोड़े गए करंट से किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव हादसे वाली जगह से दूर दूसरे खेत में मिलने से परिवार के लोग आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

गोधा के गांव खेड़ा खुर्द निवासी यज्ञवीर सिंह (50) पुत्र सोमदत्त सिंह किसान थे। मंगलवार शाम वह अपने खेतों से पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। चारा लेकर वह काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। गांव के ही चंदन सिंह के खेत के निकट उनकी घास की गठरी व चप्पलें पड़ी मिलीं तो परिजनों को उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका हुई। इससे परिवार के लोग बेचैन हो गए। गांव के लोगों के साथ रात में ही टार्च आदि के साथ यज्ञवीर सिंह की तलाश शुरू कर दी। रात करीब 11 बजे यज्ञवीर सिंह का शव गांव के मनोज पंजाबी के खेत के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए हादसे की जानकारी ली। यज्ञवीर सिंह के पेट, पैर व शरीर पर कई जगह जलने के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि यज्ञवीर सिंह की मौत खेत पर मक्का की फसल में छुट्टा गोवंश को घुसने से रोकने के लिए चारों ओर लगाए गए तारों में छोड़े गए करंट से हुई है। आरोपों से बचने के लिए शव को कुछ लोगों ने दूसरे खेत में डाल दिया हो।
विज्ञापन

शव दूसरे के खेत कैसे और किसने डाला?
यज्ञवीर सिंह की मौत संभवत: तारों में लगे करंट से हुई है। क्योंकि उनकी घास की गठरी और चप्पल वहीं मिली हैं। शरीर पर मिले निशान भी करंट से मौत होने की आशंका को प्रबल कर हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर यज्ञवीर सिंह का शव दूसरे के खेत तक कैसे पहुंचा? वो लोग कौन थे? जिन्होंने शव को हादसे के स्थान से दूसरी जगह डाला? रात भर जब पूरा गांव व परिवार के लोग यज्ञवीर सिंह को तलाश रहे थे तब जिन लोगों ने शव वहां से हटाकर दूसरी जगह डाला उन्होंने जानकारी क्यों छिपाई? या फिर जहां शव मिला है मौत वहीं हुई है तो चारे की गठरी व चप्पल वहां कैसे पहुंची? यह हादसा है या फिर साजिश पुलिस इन सभी सवालों को दायरे में रखकर जांच कर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यज्ञवीर सिंह की मौत करंट लगने से हुई है। परिजन भी यही बता रहे हैं। पुलिस हर बिंदु की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिवप्रताप सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed