{"_id":"5ea9b2b68ebc3e905528d89e","slug":"farmer-commit-suicide-in-hardoi-hardoi-news-knp5576578142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कर्ज और भाई की मौत से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कर्ज और भाई की मौत से था परेशान
विज्ञापन
वसी खां की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई की शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनापुर में एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव से बाहर एक खेत के किनारे लगे शीशम के पेड़ में गमछे से फंदे पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हसनापुर निवासी वसी खां (65) पुत्र जकी खां खेती करते थे। बुधवार की सुबह उनका शव गांव के बाहर फांसी पर लटकता मिला। सुबह खेतों की ओर जा रहे लोगों ने शव लटकता देख परिजनों को सूचना दी। परिजनों का कहना है कि वसी खां ने लगभग छह माह पहले एक बैंक से केसीसी पर डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन इसी बीच उसका भाई अमर बीमार पड़ गया।
10 मार्च को उमर की मौत हो गई। केसीसी से लिया गया लोन इलाज में खर्च हो जाने के कारण वसी खां परेशान रहता था। परिजनों का कहना है कि इसी के चलते वसी खां ने खुदकुशी कर ली। उधर, दूसरी ओर घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। कोतवाल महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि ऋण लेने और खर्च हो जाने के बारे में परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी है। भाई की मौत के बाद से वसी खां के परेशान होने की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।