फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Family Built in books Abstract , read , save family

पुस्तकों में परिवार निर्माण का सार, पढ़कर बचा लो परिवार

Wed, 06 Jan 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Wed, 06 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Family Built in books Abstract , read , save family
बाल विद्या भवन सभागार में लगे पुस्तक मेले में मंगलवार को उपलब्ध पं. श्रीराम आचार्य की लिखित पुस्तक बुजुर्गों का सम्मान करों, वह आपको आशीर्वाद  देंगे.. को कई युवाओं ने अपने हाथों में लेकर जैसे ही उसके पन्ने पलटे। कुछ देर के लिए न सिर्फ वह सोचने के लिए मजबूर हो गए बल्कि उनके माथे पर बल भी पड़ गए। पुस्तकों में शायद उन्हें परिवार निर्माण का सार मिल जाए और उनका अवलोकन करने से युवा पीढ़ी के अंदर बुजुर्गाें का ख्याल आ जाए तो पुस्तक ज्ञान से बड़ा कोई ज्ञान नहीं। 
विज्ञापन


एक दो नहीं कई छात्र छात्राओं, पुरुष महिलाएं, सरकारी व निजी सेक्टरों में कार्य करने वाले युवा व बुजुर्गो ने पुस्तक मेले के दूसरे दिन मंगलवार को इन पुस्तकों का अवलोकन किया। पुस्तकों के ज्ञान को समझा और उन्हें खरीदा। कॅरियर पब्लिक स्कूल माधौगंज से आए इमरान सिद्दीकी ने विजिटर बुक में लिखा कि निश्चित रूप से यह पुस्तकें जीवन को बदल देने की क्षमता रखती हैं। सम्राट अशोक पब्लिक स्कूल से आए रमेश चंद्र कुशवाहा ने भी किताबों को पढ़ने से साथ उन्हें खरीदा। उन्होंने कहा कि अनमोल हैं यह साहित्य। मेले में भगवत शरण अवस्थी, हरिशंकर दीक्षित, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, मिथलेश मिश्र, राजन मिश्रा, संजय गुप्ता, नीतू मिश्रा, अल्का शर्मा, आरवी शर्मा, निर्मला शुक्ला आदि ने मेले की व्यवस्था दिन भर संभली।
विज्ञापन


बुद्धिजीवी बुजुर्ग भी युवा पीढ़ी को दिखा सकते हैं राह
 पुस्तक मेले में पथ भ्रमित युवा पीढ़ी जो बुजुर्गों को लेकर अपने दायित्वों व कर्तव्यों से विचलित हैं उनको बोध कराने के लिए कई पुस्तकें मौजूद है। वहीं बुद्धिजीवी बुजुर्गों के लिए भी पुस्तकें मौजूद है। जिला समन्वयक प्रेम चंद्र शुक्ला ने बताया कि ऐसे बुजुर्ग जो वास्तव में समाज को अपने अनमोल अनुभव दे सकते हैं लेकिन वह इस उम्र में परिवार तक ही सीमित होकर रह जाते हैं। ऐसे बुजुर्गों के लिए भी मेले में पठनीय सामग्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार, समाज , स्वास्थ्य निर्माण पुस्तकें उपलब्ध
मेला संयोजिका रेखा त्रिपाठी ने बताया कि पुस्तक मेले में परिवार, समाज, स्वास्थ्य, चरित्र निर्माण की पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। ये पुस्तकें विद्यार्थियों से लेकर पुरुष- महिला व बुजुर्गों के लिए हर तरफ से लाभांवित करने वाली हैं। उन्होंने बताया कि पं श्री राम शर्मा द्वारा 3200 पुस्तकें लिखी गईं हैं जिनमें 1100 का प्रकाशन अब तक हुआ। मेले में 600 पुस्तकें मौजूद हैं। जिनका लाभ लोग उठा रहे हैं।


जीवन जीने की आसान राह
 पं श्री राम शर्मा द्वारा रचित पुस्तक जीवन जीने की आसान राह को यदि वास्तव में अपने जीवन में अमल में लाया जाए तो चारों आश्रमों के पालन में व्यक्ति कभी परेशान नहीं हो सकता। वह अपने रास्ते में आने वाले संकटों को पार करता हुआ ब्रह्मचर्य से लेकर गृहस्थ जीवन का भलीभांति निर्वहन करने में सक्षम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed