{"_id":"5f63a7c48ebc3eb73e19e365","slug":"fallo-up-hardoi-news-knp5832562109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम घसो में युवक को पीट-पीटकर मारने के मामले में पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं प्रेमी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। महिला को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम घसो निवासी संतोष यादव (42) पुत्र लाखन सिंह शाहजहांपुर के अल्हागंज कस्बा में बहन के घर रहता था। घर में उसकी पत्नी सुनीता दो बच्चों के साथ रहती है। बुधवार की दोपहर संतोष गांव आया था। घर पर उसकी पत्नी व चचेरे भाई श्याम सिंह से उसका विवाद हो गया। सुनीता व श्याम ने उसकी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर दोनों मौके से फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक सुनीता के संतोष के चचेरे भाई से अवैध संबंध थे।
इसकी जानकारी होने के बाद से संतोष ने विरोध किया था। जिस पर दोनों ने मिलकर उसे गांव से भगा दिया था। तब से वह कभी कभार गांव आता था। गुरुवार को मृतक की बहन भगवती ने पत्नी सुनीता व उसके प्रेमी पर शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। भगवती की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी सुनीता व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ रामवचन भारती ने बताया कि प्रेमी अभी फरार है। उसे गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
हरदोई। संतोष लगभग 15 वर्ष पूर्व बिहार से शादी कर सुनीता को अपने घर लगाया था। ग्रामीणों के मुताबिक शादी के कुछ वर्ष सुनीता उसके साथ रही। इसके बाद संतोष से दूरी बनाकर उसके चचेरे भाई श्याम सिंह से नाता जोड़ लिया। संतोष को घर से निकालने के बाद दोनों निडर होकर पति-पत्नी की तरह उसी के मकान में रहते थे। जब भी संतोष गांव आता दोनों उसे धमकाकर गांव से भगा देते थे। सुनीता अपने प्रेमी श्याम सिंह के इशारे पर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त हो गई थी।