{"_id":"45fe9638ceeb54edf8e211fe517fedc1","slug":"falling-trees-broken-power-pole-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरने से बिजली पोल टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरने से बिजली पोल टूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 12 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की शाम को हुई मूसलाधार बारिश के बाद नघेटा
विज्ञापन
रोड पर एक पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आकर एक विद्युत पोल व तार टूट गए।
देर रात और बारिश की वजह से आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी। जिससे मोहल्ले
के लोग रात भर अंधेरे में रहे।
शनिवार सुबह नया खंभा लगाकर व तार जोड़ने के बाद आपूर्ति सुचारु की जा सकी। जोरदार बारिश ने जहां एक बोर लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात दी, वहीं नघेटा रोड के बाशिंदों के लिए मुसीबत भी खड़ी कर दी। शुक्रवार की शाम से देर रात तक बारिश होती रही, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, पर नघेटा रोड पर जिला अस्पताल के पीछे खड़ा एक पेड़ गिर पड़ा।
जिसकी जद में आकर विद्युत पोल भी टूट गया तथा तार भी टूट गए। पेड़ के वजन से एक खंभे का फाउंडेशन भी तिरछा हो गया, जिससे नघेटा रोड सहित आवास विकास कालोनी के कुछ क्षेत्र में आपूर्ति बंद हो गई। चूंकि घटना देर रात को हुई और बारिश भी हो रही थी।
ऐसे में बिजली विभाग द्वारा रात में आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी, जिससे मोहल्ले के लोगों को रात भर बिना आपूर्ति के रहना पड़ा, जबकि सुबह होेने के बाद आपूर्ति सुचारु करने का काम शुरू कराया गया। पेड़ गिरने से रास्ता भी बंद हो गया। ऐसे में पेड़ काट कर रास्ता शुरू कराया गया और इसके बाद नया खंभा लगाकर तार जोड़े गए।
जिसके बाद ही आपूर्ति शुरू करवाई जा सकी। इस बाबत जेई केपी सिंह ने बताया कि जहां पेड़ गिरा था सिर्फ उस ट्रांसफार्मर की आपूर्ति बंद रही, जबकि रात में अन्य क्षेत्र की आपूर्ति शुरू करवा दी गई। चूंकि काम अधिक था ऐसे में सुबह काम कराया गया है।