फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fake bust found in St. Xavier's School

सेंट जेवियर्स स्कूल में भी मिली फर्जी बस

Sat, 29 Apr 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 29 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fake bust found in St. Xavier's School
बस की जांच करते अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ज्ञान प्रकाश यादव, और एआरटीओ प्रवर्तन एके मिश्रा । - फोटो : amarujala

हरदोई। स्कूलों में फर्जी बसें मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को सेंट जेवियर्स स्कूल में भी एक बस फर्जी और दस बसें अनफिट मिलीं। एआरटीओ ने अनफिट बसों का चालान करने के साथ फर्जी बस के मामले में प्रबंधक के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सेंट जेम्स स्कूल में फर्जी बस मिलने के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


डीएम के आदेश पर स्कूली बसों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जांच टीम में शामिल अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ज्ञान प्रकाश यादव, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान और एआरटीओ प्रवर्तन एके मिश्रा शुक्रवार को सेंट जेविसर्य स्कूल शाहजहांपुर रोड शाखा में छापेमारी की। एआरटीओ ने बताया कि स्कूल में खड़ी करीब 21 बसों की जांच की गई।
विज्ञापन


इसमें 10 बसें अनफिट मिलीं। किसी ने जाली नहीं लगी थी तो किसी में इंडीकेटर टूटे हुए थे। कुछ बसों में तो ड्राइवर खिड़की में दरवाजा ही नहीं था। इसके अलावा बस नंबर यूपी 42 टी 1876 फर्जी मिली। इस बस का चेचिस नंबर आरसी में दर्ज नंबर से अलग था। सेंट जेवियर्स स्कूल की सभी बसों का स्कूल परिमिट प्रबंधक के नाम जारी कराया गया है। इसके चलते फर्जी बस मामले में एआरटीओ प्रबंधक के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। स्कूल ने बसें किस ट्रैवल एजेंसी या ट्रांसपोर्टर से हायर कीं ये प्रबंधक नहीं बता पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट जेवियर्स स्कूल में करीब 21 बसें चलती हैं। इसमें आधी से ज्यादा बसें एनसीआर यानी गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर आदि जिलों की हैं। कंडम होने और अधिक प्रदूषण करने के कारण इन बसों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एनसीआर से बाहर कर दी गईं। यही कंडम बसें यहां लाकर स्कूलों में चलाई जा रही हैं। 


 सेंट जेम्स स्कूल में भी छह बसें फर्जी मिलीं थी। इसमें तीन बसें एक ही नंबर पर चलाई जा रही थीं। अन्य बसों के चेचर नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर में आदि में गड़बड़ी मिली थी। इस फर्जीवाड़े में पुलिस ने बस मालिक अखिलेश अग्रवाल निवासी सदर बाजार हरदोई, संजीवन श्रीवास्तव और अजीत श्रीवास्तव निवासी लखनऊ रोड हरदोई के खिलाफ एसएसआई संतोष श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। नदीम सिद्दीकी निवासी मल्लावां के खिलाफ पहले ही रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed