फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Exhibition Fair: He was generous and brave, yet he was not respected. Karna's fault was that he supported Duryodhana.

नुमाइश मेला : दानवीर था शूरवीर था फिर भी तो सम्मान नहीं, कर्ण का इतना दोष था उसने दुर्याेधन का साथ दिया

Sun, 08 Mar 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Exhibition Fair: He was generous and brave, yet he was not respected. Karna's fault was that he supported Duryodhana.
फोटो-03- नुमाइश मेला पंडाल में मुशायरे में कलाम पेश करते शायर नदीम फारुख। संवाद
हरदोई। श्रीराम लीला मेला कमेटी की ओर से शनिवार रात मुशायरे का आयोजन किया गया। नुमाइश मैदान स्थित पंडाल में हुए आयोजन में मशहूर शायरों के कलामों पर श्रोताओं ने खूब वाहवाही की। दिल्ली से आए आदिल रशीद ने कलाम पढ़ा, प्रेम की बातें करने वाले सुख साधन का साथ दिया। उसने मन का साथ दिया और तूने धन का साथ दिया। दानवीर था शूरवीर था, फिर भी तो सम्मान नहीं। कर्ण का इतना दोष था उसने दुर्याेधन का साथ दिया।
विज्ञापन

मुशायरे का शुभारंभ शमा रोशन कर किया गया। आयोजक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला ने मुशायरे की परंपरा और आयोजन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। निजामत करते हुए नदीम फारुख ने शायरों के बारे में श्रोताओं को बताया। इसके बाद शाश्वत सिंह दर्पण ने पढ़ा, तुम अपने दोस्तों के आस्तीं में छुप कर रहते हो, हम अपने जानी दुश्मन से भी मक्कारी नहीं करते। असद नैय्यर ने पढ़ा, मेरे घर के बराबर में मकां है इक नमाजी का, हुकूमत यह समझती है यहां दहशतगर्द रहता है। मेरठ से आईं हिमांशी बाबरा ने पढ़ा, तेरी यादों ने मेरे पैर पकड़ रखे थे, उस हसीं शख्स ने जब मुझसे कहा इश्क करो।
विज्ञापन

निकहत अमराेहवी ने पढ़ा, हिंदू, मुस्लिम हों सिख हों या इसाई हों, जान हाजिर है सबकी वतन के लिए। इकबाल अशहर ने पढ़ा, ऐ सबा उससे ये कहना कि सलामत है अभी, तेरे फूलों को किताबों में सजाने वाला। मंजर भोपाली ने पढ़ा, बाप बोझा ढोता था क्या दहेज दे पाता, इसलिए वो शहजादी आज तक कुंवारी। मुशायरे के दौरान नगर पालिका के अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष केडी शुक्ला, प्रियम मिश्रा, बाबू अली, जीतेश दीक्षित, सचिन मिश्रा, विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

फोटो-03- नुमाइश मेला पंडाल में मुशायरे में कलाम पेश करते शायर नदीम फारुख। संवाद

फोटो-03- नुमाइश मेला पंडाल में मुशायरे में कलाम पेश करते शायर नदीम फारुख। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed