फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Everyone put emphasis in the campaign

प्रचार में सभी ने लगाया जोर

Sat, 12 Feb 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Everyone put emphasis in the campaign
हरदोई। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में शामिल जिले की आठों सीटों के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है। अब मतदान को लेकर बहुत ज्यादा समय नहीं रह गया है।
विज्ञापन

ऐसे में चुनाव प्रचार का दौर तेज होने के साथ ही कई राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों की जनसभाएं शुरू होने तक मामला पहुंच गया है। जिले की कुल आठ सीटों पर करीब 29 लाख 15 हजार मतदाता हैं और 85 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित अन्य दलों एवं निर्दलीय रूप से प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव के लिए जोर लगा रहे हैं। इसको लेकर सियासी लोग गुुणा-भाग लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कौन प्रत्याशी कहां कितना कमजोर है और कहां कितना उसका जोर है, इसको लेकर चुनावों में दिलचस्पी रखने वाले सियासी लोग मानते हैं कि हर चुनाव में कहीं न कहीं वोट कटवा प्रत्याशी मिल ही जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे वोट कटवा प्रत्याशी चुनाव की मुख्य लड़ाई में तो नहीं होते हैं, लेकिन किसी के लिए फायदा तो किसी के लिए नुकसान का कारण बन जाते हैं। पिछले विस चुनाव 2017 में जिले की विस सीट सवायजपुर से भाजपा, हरदोई सदर से सपा, शाहाबाद से भाजपा, संडीला से भाजपा, बालामऊ से भाजपा, बिलग्राम-मल्लावां से भाजपा, सांडी से भाजपा व गोपामऊ से भाजपा ने जीत का परचम फहराया था।
इस तरह से आठ सीटों में सात पर भाजपा एवं एक पर सपा ने जीत दर्ज की थी। अन्य दलों का खाता तक नहीं खुल सका था। अबकी चुनाव में भाजपा में दो सीटों पर बदलाव हुए।
इन बदलावों में सदर सीट से पिछला चुनाव सपा की टिकट पर जीतने वाले प्रत्याशी अबकी भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं तो संडीला में सिटिंग विधायक का भाजपा ने टिकट काटकर नए चेहरे को मौका दिया। शेष सीटों पर भाजपा के सिटिंग विधायक चुनाव मैदान में हैं।
सियासी जानकारों का कहना है कि टिकट बदलाव के नजरिए से सपा और बसपा में भाजपा से ज्यादा बदलाव हुए हैं। दलबदल के असर ने कई सीटों पर सपा एवं बसपा के प्रत्याशियों के चेहरे बदले हैं।
कोरोना टाइम के चलते लागू गाइडलाइन ने चुनाव प्रचार के शोर को भी थामने का काम किया है। अबकी वर्चुअल प्रचार ने तेजी पकड़ने के साथ ही डोर-टू-डोर के प्रचार में भी भीड़ की संख्या को नियंत्रित किया है।

जिसके चलते चुनावी प्रचार का बहुत ज्यादा शोर तो नहीं हुआ, पर अब चुनावी प्रचार रफ्तार पकड़ रहा है। आने वाले चंद दिनों में चुनाव प्रचार अपने चरण में होगा। इस बीच हर कोई जोर लगाकर चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए मतदाताओं के बीच सीधे संपर्क को लेकर जुट गए हैं।
विस सीटों पर मतदाता और प्रत्याशी
विधानसभा सीट मतदाता प्रत्याशी
सवायजपुर 4,02,767 14
शाहाबाद 3,54,627 12
हरदोई 4,13,133 8
गोपामऊ 3,43,252 7
सांडी 3,31,591 12
बिलग्राम-मल्लावां 3,80,967 13
बालामऊ 3,46,819 9
संडीला 3,40,968 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed