फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Everyone is suffering from the scorching sun, trying to get relief

Hardoi News: चिलचिलाती धूप से सब बेहाल, राहत पाने को कर रहे जतन

Fri, 04 Apr 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 04 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Everyone is suffering from the scorching sun, trying to get relief
फोटो-14- सिनेमा रोड पर धूप में दुपट्टा ओढ़ कर जातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन

- अधिकतम तापमान के साथ अब न्यूनतम तापमान में भी हो रहा उछाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मौसम में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। तेज धूप के कारण गर्मी तेवर दिखाने लगी है और अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी बेहाल करे दे रही है। अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होना शुरू हो गया है। इससे शाम होने के बाद भी लोगों को तपन से राहत नहीं मिल पा रही है।
अप्रैल माह की शुरुआत हो चुकी है और गर्मी दिन प्रतिदिन अपने तेवर दिखा रही है। पारा लगातार बढ़ रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ने लगता है और दोपहर तक तापमान उच्चतम स्तर पर पहुंच जाता है। इसके चलते दिन ही नहीं बल्कि रात में भी गर्मी सताने लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह भी धूप खिलने से हुई और दिन चढ़ने के साथ ही तेजी पकड़ती धूप ने लोगों का पसीना निकालने में कसर नहीं छोड़ी है और लोग गर्मी से बचाव से लोग कई तरह के जतन करते दिखे। मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री पर रहा। न्यूनतम में भी उछाल दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह चढ़ता जा रहा पारा

दिनांक न्यूनतम अधिकतम
28 मार्च 22.0--------37.5

29 मार्च 15.0--------32.5
30 मार्च 16.5--------33.5

31 मार्च 16.5--------35.0
01 अप्रैल 18.0--------35.5

02 अप्रैल 18.0--------37.0
03 अप्रैल 19.0--------38.5
04 अप्रैल 20.0--------37.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed