{"_id":"6407590e071c166fb90af8b4","slug":"evaluation-of-answer-books-will-start-from-18-at-three-centers-hardoi-news-c-12-1-113357-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तीन केंद्रों पर 18 से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तीन केंद्रों पर 18 से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
Tue, 07 Mar 2023 09:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 07 Mar 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
तीन केंद्रों पर 18 से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
- यूपी बोर्ड की परीक्षा के बाद शुरू हुई मूल्यांकन की तैयारी
- 2100 परीक्षक करेंगे साढ़े चार लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के बाद 18 मार्च से तीन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। जो 15 दिन तक चलेगा। केंद्र पर करीब 2100 परीक्षक साढ़े चार लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे।
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इनमें राजकीय इंटर काॅलेज परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट और वेणी माधव बालिका पीठ इंटर काॅलेज व राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य सीसी कैमरे की निगरानी में होगी। इस बार 2100 परीक्षक करीब साढ़े चार लाख कापियों का मूल्यांकन करेंगे। इस बार हाईस्कूल की ओएमआर सीट का भी मूल्यांकन किया जाएगा। यह पहली बार होगा। इस संबंध में परिषद से जल्द ही दिशा निर्देश जारी किए जा सकते है। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की जाएगी। मूल्यांकन कार्य समय से पूर्ण कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।