{"_id":"5ef241ec8ebc3e433c6131f9","slug":"encrochment-on-farmer-field-hardoi-news-knp5672085130","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर कब्जा करने का प्रयास,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर कब्जा करने का प्रयास,
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी युवक ने कुछ लोगों पर दो दिन पूर्व खेत पर कब्जे का प्रयास करने व विरोध पर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 12 नामजद समेत 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रसूलपुर निवासी विकास वर्मा पुत्र गंगा चरन ने सोमवार को पुलिस को मामले की तहरीर दी। बताया कि रविवार को वह पिता के साथ खेत में काम कर रहा था। इस दौरान 3-4 गाड़ियों से असलहों से लैस होकर सुनील कुमार निवासी रसूलापुर, ब्रजेश वर्मा निवासी देवमनपुर थाना मल्लावां, मनोज कुमार, सुरेश प्रताप निवासी बीकापुर थाना मल्लावां, सुमित निवासी रामनगर बराहुवा थाना मल्लावां, शुभम कटियार निवासी भगवंतनगर, अनूप कुमार निवासी तेरवा दहिगवा थाना कासिमपुर, अनिल, अयोध्या प्रसाद, राकेश, रावेंद्र कुमार निवासी रसूलापुर व योगराज निवासी मेहंदी खेड़ा समेत 12 अज्ञात लोग खेत पर पहुंचे।
उन्होंने ट्रैक्टर से सिंचाई के लिए खेत में लगी पाइप लाइन तोड़ दी और खेत जोतने लगे। विरोध पर ब्रजेश ने उस पर पिस्टल तान दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए, तो आरोपी हवाई फायर कर भाग गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में भूमि का विवाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।