फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Encompass young army against Kotedar

कोटेदार के खिलाफ युवा सेना ने दिया धरना

Tue, 17 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 17 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Encompass young army against Kotedar
धरना - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। विकास खंड टड़ियावां के ग्राम बर्रा सराय के कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लगा कार्रवाई कराए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए राज्य सचिव अंकित गुप्ता ने कहा कि लापरवाही के चलते जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पूरी तरह से निष्प्रभावी हो गई है। जिससे आम जनों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। विकास खंड  टड़ियावंा के ग्राम बर्रा सराय का कोटेदार लंबे अरसे से मनमानी करता चला आ रहा है। होली के पर्व पर भी राशन मिल पाया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 35 किलोग्राम अनाज के स्थान पर 25 से 28 किलोग्राम ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि कोटेदार ग्रामसभा से 20 किलोमीटर दूर नारायणपुर पाला का मूल निवासी है व बर्रा सराय में अपनी रिश्तेदारी में रहकर कोटा चला रहे हैं जिससे ग्रामीण राशन के लिए भटक रहा है। उप राज्य सचिव अवनीश  श्रीवास्तव ने कहा कि पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गजियापुर निवासी रामकुमार राजपूत जो विचाराधीन कैदी हैं। आरोप लगाया कि जिला कारागार में जेल कर्मचारी उनसे मनमाने तरीके से मारपीट करते हैं व उनसे अवैध वसूली करते हैं। जिसकी जांच कराकर कार्रवाई कराई जाए। पदाधिकारियों ने धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर हरिहर सिंह, श्यामा कुमार सिंह, विष्णुकांत, रामतीर्थ, सिद्धिनाथ, जगपाल सिंह, विजय पाल सिंह, राजेश कुमार, बबलू सिंह, श्रीकिशन, रामऔतार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed