{"_id":"57acc6024f1c1b8e34ee59d4","slug":"empty-building-development-office-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली रहे विकास भवन, कलेक्ट्रेट के कार्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली रहे विकास भवन, कलेक्ट्रेट के कार्यालय
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। राज्य संयुक्त परिषद की हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को भी कर्मचारियों ने काम नहीं किया। इससे विकास भवन, कलेक्ट्रेट, आरटीओ, नलकूप, सिंचाई, उद्योग सहित कई विभागों में अफसर कोई फाइल न आने से खाली बैठे रहे। चपरासी जरूर अफसरों को चाय पानी कराने में व्यस्त दिखे।
विज्ञापन
केंद्रीय कर्मचारियों के समान भत्ते, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, कुल सेवा के आधार पर तीन पदोन्नति समेत कई मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारी तीन दिनों की हड़ताल पर हैं। दूसरे दिन गुरुवार को हड़ताली कर्मियों ने कामकाज ठप रखा। कलेक्ट्रेट परिसर व विकास भवन में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला अस्पताल, निबंधन कोषागार, डीएम कार्यालय व सिंचाई विभाग आदि के कर्मचारी जुलूस के रूप में विकास भवन तक गए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान सभा भी हुई।
विज्ञापन
हड़ताल के कारण लोनिवि, शिक्षा विभाग, डिप्लोमा इंजीनियर्स, लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन, ग्राम्य विकास अधिकारी संघ, उद्यान विभाग आदि में कामकाज ठप रहा। धरना प्रदर्शन में परिषद के अध्यक्ष अवधेश सिंह, मंत्री शिव गोपाल सिंह, बाबू सिंह, प्रभा सिंह, सुरेंद्र पाल, अनिल कुमार, जितेंद्र बहादुर, गिरजा शंकर बाजपेई, नवीन कुमार सहगल, अनिल कुमार गुप्ता, शिवबालक वर्मा, अशोक मिश्रा, माधुरी, संजीव कुमार, अशोक वर्मा, मनोज मिश्रा, शैलेंद्र झा आदि रहे।
विज्ञापन
अमीनों ने तहसील में दिया धरना
हड़ताल में शामिल राजस्व संग्रह अमीन संघ के सदस्य तहसील सदर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश शुक्ला ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं हड़ताल चलती रहेगी। धरने में कैलाश नाथ, धीरज मिश्रा, रामसेवक गुप्ता, लालता प्रसाद, सुंदर लाल आदि शामिल रहे।
कर्मचारी संयुक्त परिषद दो फाड़
जुलूस निकालकर कई विभागों के कर्मचारी विकास भवन के बाहर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरना सभा में कुछ कर्मियों ने विकास भवन के कर्मियों पर टिप्पणी कर दी। इससे विवाद की स्थिति बन गई। धरने में शामिल कर्मचारी धरने से उठकर चले गए। जानकारी होने पर परिषद के संरक्षक राजकुमार कपिल ने टिप्पणी की निंदा की। इसके साथ ही कर्मचारी संयुक्त परिषद दो फाड़ हो गई। कपिल ने कहा कि हम लोग हड़ताल पर तो रहेंगे लेकिन जिला इकाई के धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे।