फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Emphasis on rural development

गांवों में विकास कार्य पर जोर

Wed, 30 Dec 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Wed, 30 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on rural development

हरदोई।  मुख्य विकास अधिकारी विजय गुप्ता ने समग्र ग्रामों के प्रधानों सहित सहायक विकास अधिकारी पंचायत व ग्राम सचिवों के साथ बैठक में शौचालय का निर्माण 15 जनवरी तक करने को कहा। उन्होंने गांवों में प्रधानों के साथ मिलकर विकास कार्य कराने पर जोर दिया।

विज्ञापन


जिले के वित्तीय वर्ष 2015-16 में चयनित 40 समग्र ग्रामों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने नवनिर्वाचित प्रधानों को बधाई देतेे हुए कहा कि समग्र ग्रामों में शौचालय का निर्माण जल्द ही पूरा कराया जाना है, ज्यादा संख्या में मजदूर व मिस्त्री को काम पर लगाया जाए और जिन गांवों में 100 शौचालय तक का लक्ष्य है वहां सात जनवरी तक काम पूरा कराया जाए। 
विज्ञापन


जहां लक्ष्य सौ से अधिक है वहां 15 जनवरी तक शत प्रतिशत निर्माण करा लिया जाए। उन्होंने गंगा किनारे बसे गांवों में बेस लाइन सर्वे को पूरा कराने और उसी के आधार पर काम कराने के निर्देश दिए। सहायक विकास अधिकारी पंचायत और ग्राम सचिवों को भी प्रिया साफ्टवेयर पर फीडिंग पूरी कराने और काम को रुचि लेकर करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 खंड प्रेरकों को काम को पूरा कराने और गांवों का भ्रमण कर रिपोर्ट देकर अवगत कराने के लिए कहा। जिला पंचायत राज अधिकारी भास्कर दत्त पांडेय ने कहा कि जिन गांवों में काम हो रहा है वहां के सचिव दैनिक रिपोर्ट डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर को दें। बैठक में समग्र ग्रामों के प्रधान, सभी एडीओ पंचायत व सचिव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed