फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electricity workers will be on strike for three days from today

Hardoi News: मांगें न मानी तो गुरुवार से 72 घंटे की होगी हड़ताल

Wed, 15 Mar 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 15 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers will be on strike for three days from today
आज से तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे बिजली कर्मी
विज्ञापन

- बुधवार को कार्य बहिष्कार पर रहे
- विभागीय कार्य बंद होने से उपभोक्ता वापस लौटे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। ऊर्जा प्रबंधन के विरोध में बुधवार को बिजली कर्मी कार्य बहिष्कार पर रहे। ऐसे में उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालय से वापस लौटना पड़ा।
विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को बिजली कर्मी कार्य बहिष्कार पर रहे। कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे रहे। इससे विभागीय कार्य प्रभावित हुए। समिति के संयोजक विक्रम गंगवार ने बताया कि प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण बिजली कर्मियों को कार्य बहिष्कार करना पड़ा। इसमें उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया, ताकि बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो।
उन्होंने बताया कि अगर उनकी मांगें न मानी गई तो गुरुवार रात 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल शुरू होगी। हड़ताल के संबंध में जिलाधिकारी के साथ बैठक हुई। इसमें महत्वपूर्ण सेवा जैसे हॉस्पिटल, शिक्षा संस्थान आदि कि विद्युत सुचारू रूप से चालू रखने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण है। आंदोलन के दौरान यदि किसी भी कर्मचारी को प्रदेश में कही भी गिरफ्तार किया जाता है, तो शांतिपूर्वक अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार, उपखंड अधिकारी केपी सिंह, हरिदीपक यादव, कुलदीप शिवहरे, अवर अभियंता मनीष गुप्ता, सजीव चंद्रा, दिनेश यादव, तकनीकी संघ के आनंद कुमार, विनय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यालय से बैरंग लौटे उपभोक्ता
बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण विद्युत वितरण खंड कार्यालय, उपखंड कार्यालय से उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं के बिलों के संशोधन और नए कनेक्शन जारी करने का कार्य भी बंद रहा। इससे उपभोक्ताओं को समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed