फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electricity supply was cut for 6 hours to cut trees, consumers are upset

Hardoi News: पेड़ों को काटने के लिए पौने छह घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान

Sun, 31 Aug 2025 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply was cut for 6 hours to cut trees, consumers are upset
हरदोई। हाईटेंशन विद्युत लाइन पर आ रहे पेड़ों की डाल और भारी भरकम पेड़ों को काटने के लिए रविवार को पौने छह घंटे तक कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र की बिजली गुल रही। उपकेंद्र से जुड़े तीनों फीडरों के उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के अन्य उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र से जुड़े कचहरी रोड फीडर और अस्पताल रोड फीडर पर काफी पेड़ हैं। पेड़ों की डालें बड़ी हो जाने के कारण वह हाईटेंशन लाइनों तक पहुंच जाती हैं। जरा सी हवा चलने या बारिश होने पर लाइनों में फॉल्ट हो जाता है और बिजली चली जाती है। हालांकि रविवार को वन विभाग को भी कुछ पेड़ों का कटवाना था। इसको लेकर सुबह आठ से दोपहर को पौने दो बजे तक कैनाल रोड पर हाईटेंशन लाइन के पास खड़े पेड़ों की कटाई की गई। इससे तीनों फीडरों की आपूर्ति बंद रही और करीब आठ हजार उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, सांडी रोड उपकेंद्र की सुबह सवा सात बजे से आधा घंटा मुख्य आपूर्ति बंद रही। पेड़ की कटाई के चलते चार नंबर फीडर दोपहर को डेढ़ से चार बजे तक बंद रहा। बारिश के कारण भी आपूर्ति बंद रही। आरटीओ उपकेंद्र की आपूर्ति भी साढ़े दस बजे मुख्य लाइन की वजह से बंद रही। वहीं महोलिया शिवपार के गोशाला फीडर और महोलिया फीडर की आपूर्ति भी बंद रही। उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे ने बताया कि पेड़ों की कटाई के लिए उपकेंद्र की आपूर्ति बंद कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed