{"_id":"60d8b0298ebc3e7ce75b8531","slug":"electricity-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp636838390","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार करोड़ से चाक चौबंद होगी नगर की विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार करोड़ से चाक चौबंद होगी नगर की विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रधानमंत्री अल्पसंख्यक विद्युत विकास योजना के तहत स्वीकृत साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से नगर की बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। जेई किशनपाल ने बताया कि शासन स्तर से योजना को मंजूरी मिल गई। धनराशि जारी होने पर जर्जर तारों को बदलने व नये पोल लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
इस्लामगंज स्थित उपकेंद्र से दो फीडर संचालित हैं, एक फीडर से ग्रामीण क्षेत्र व दूसरे फीडर से नगर क्षेत्र को बिजली आपूर्ति की जाती है। नगर में लगभग 11 हजार उपभोक्ता हैं। कस्बे में बिछाई गई विद्युत लाइनें काफी पुरानी व जर्जर हो चुकी हैं। इसके चलते लाइनों में आए दिन फॉल्ट होता रहता है। फॉल्ट होने पर लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब उन्हें इससे निजात मिलने की उम्मीद है। नगर की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन ने प्रधानमंत्री अल्पसंख्यक विद्युत विकास योजना के तहत साढ़े चार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
जेई किशन पाल ने बताया कि स्वीकृत हुए बजट से नगर की जर्जर विद्युत लाइनें बदलवाई जाएंगी व नगर में आवश्यकतानुसार नए पोल लगवाए जाएंगे। बताया किउपकेंद्र में अभी पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से नगर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। अधिक लोड पड़ने से आपूर्ति में व्यवधान होता है। इसके लिए 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जेई का कहना है कि बजट स्वीकृत हो गया है, जर्जर तार बदलवाए जाने की दिशा में प्रारंभिक स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सभी जर्जर लाइनें बदलवाई जाएंगी।