{"_id":"181a3636adef8cb557556d0609392a4a","slug":"electrical-workshop-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कार्यशाला में आग लगने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कार्यशाला में आग लगने से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 30 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी रोड स्थित उपकेंद्र के पास बनी विद्युत
विज्ञापन
कार्यशाला पर रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान बिजली गिर गई।
निकट रखे ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने के बाद उठी चिंगारी ने विद्युत
कार्यशाला को चपेट में ले लिया। जिससे कार्यशाला के मरम्मत के बाद का बचा
सामान जल गया।
हालांकि, ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ, पर अफसरों ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट भेज दी है। रविवार की रात को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान बिजली सांडी रोड उपकेंद्र पर रखे ट्रांसफार्मर पर गिर पड़ी। ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से उठी चिंगारियों से पास ही विद्युत कार्याशाला में आग लग गई।
बारिश से उपकेंद्र के कर्मचारी पहले तो कुछ समझ नहीं पाए, पर जब आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तो कर्मियों ने देखा, पर तब तक आग भड़क चुकी थी और लपटें उठने लगी। विद्युत कार्यशाला में आग लगी देख कर्मियों में भी हड़कंप मच गया। आनन फानन में कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड और अफसरों को सूचना दी।
सूचना पाकर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद कार्यशाला में देखा गया तो अधिक नुकसान नहीं पाया गया। विद्युत कार्यशाला में आग लगने से उसमें रखा गरीब 70 मीटर विद्युत तार और करीब सवा लीटर डैमेज ट्रांसफार्मर का तेल जल गया।
जबकि मरम्मत को आए कुछ ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बिजली की वजह से कार्यशाला की टीन भी क्षतिग्रस्त हो गई। जेई केएल त्रिपाठी ने बताया कि अधिशासी अभियंता ट्रांसफार्मर विभाग द्वारा मौके का मुआयना किया गया है और रिपोर्ट निगम को भेज दी गई है।