फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electric pole lying in the pond for three months

तीन माह से तालाब में पड़ा बिजली का खंभा

Fri, 04 Feb 2022 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Electric pole lying in the pond for three months
भरावन। चंदौली गांव के तालाब में बिजली का खंभा तीन माह से टूटा पड़ा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी विभाग ने दूसरा खंभा नहीं लगवाया। ग्रामीणों ने चंदा जमा कर दूसरी तरफ से लाइन जोड़ी है।
विज्ञापन

इससे लो वोल्टेज की समस्या बन रही है। यही नहीं ब्लॉक की जर्जर लाइन होने से करीब डेढ़ सौ गांवों में आए दिन बिजली गुल रहती है। भरावन ब्लॉक से करीब 400 गांव जुड़े हैं।
विज्ञापन

इनमें से करीब 150 गांवों में दो घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति नहीं होती हैै। वहीं फेस उड़ने के बाद करीब दो दिन तक जुड़ने में लग जाते हैं। ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के मजरा चंदौली में तीन महीने से तालाब में बिजली का पोल पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चंदा कर गांव के दूसरे छोर पर रखे ट्रांसफार्मर से बिजली को जोड़ा, इससे लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। ग्रामीण नरेंद्र श्रीवास्तव, राजू पांडेय, शिवम, उत्तम कुमार ने बताया की आंधी से पोल तालाब में गिर गया था।
कई बार सब स्टेशन जखवा में शिकायत की गई, लेकिन इसे सही नहीं किया है। वहीं, हवा चल जाने से जर्जर लाइन टूटने से सिकंदरपुर, जखवा, चमका, विकास नगर, कौड़िया, कुरौंध, श्यामदासपुर सहित दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो जाती है।

श्यामदासपुर के दीपू, भुलभुला के मनोहर और सिकंदरपुर के प्रधान प्रतिनिधि दीपू भदौरिया ने बताया कि चंदौली गांव के तालाब में पड़े विद्युत पोल की समस्या अधिकारियों को कई बार बताई गई। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
चंदौली गांव में तालाब में पोल पड़े होने की सूचना नहीं थी। जल्द ही पोल लगाकर फेस की समस्या का समाधान भी किया जाएगा।
- हरीश श्रीवास्तव, अवर अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed