{"_id":"596e49004f1c1bac178b46be","slug":"elderly-death-due-to-falling-from-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर वृद्धा की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : प्रतिकात्मक
हरपालपुर। भतीजे के साथ मंगलवार दोपहर बाइक से फर्रुखाबाद अपने घर जा रही वृद्धा रास्ते में इकनौरा गांव के पास बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वृद्धा को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के अहिरन पुरवा गांव निवासी गुना देवी (60) का सांडी के ग्राम नकवापुर में मायका है। मंगलवार दोपहर भतीजे राकेश के साथ गुना देवी बाइक से नकवापुर से घर वापस जा रही थीं।
विज्ञापन
कटरा-बिल्हौर हाईवे पर इकनौरा गांव के पास वह चलती बाइक से नीचे गिर पड़ीं। सिर में चोट आने से गुना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने गुना देवी को सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन