फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly and old age death by suppressing wall debris

दीवार के मलबे में दबकर वृद्ध और वृद्धा की मौत

Mon, 28 Aug 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 28 Aug 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Elderly and old age death by suppressing wall debris
women death - फोटो : प्रत‌िकात्मक

सवायजपुर/ संडीला। पिछले दो दिन में हुई बारिश से कच्चे मकान व दीवार भरभरा कर ढह रहे हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्र में बरसात के चलते कच्ची दीवार व मकान ढहने से दो की मौत हो गई और दो लोगों की गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे राजस्वकर्मियों ने जानमाल के नुकसान का जायजा लिया है।

विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव के मजरा बहाउद्दीनपुर निवासी कटोरी (85) रविवार देर रात पेशाब करने उठी थी। वह आंगन में कच्ची दीवार के किनारे से निकल रही थी। इसी दौरान दीवार उसके ऊपर ढह गई। वृद्धा दीवार के मलबे के नीचे दब गई।
विज्ञापन


वृद्धा के चीखने की आवाज व दीवार गिरने के  धमाके से परिजन व पड़ोसी जाग गए। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से मलबे में दबी वृद्धा को बाहर निकाला। जब तक उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर तहसीलदार मूसाराम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, संडीला क ोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजी सराय निवासी करीब बक्स (70) का घर कच्चा बना है। सोमवार को सुबह करीब 9:30 बजे वह आंगन में दीवार के किनारे बैठा था। इसी दौरान दीवार उसके ऊपर गिर गई।

परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से मलबा हटा कर बाहर निकाला। जब तक उसे बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस व राजस्व कर्मी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। पुलिस ने दोनों परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।


उधर, कोतवाली क्षेत्र के सांक गांव निवासी छोटा व गांव निवासी नन्हा की क च्ची कोठरी ढह गई। हादसे में परिजन बाल बाल बच गए। जबकि मलबे में  गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। घटना की जानकारी पर राजस्वक र्मी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed