फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ek hi pariwaar ke 12 korona postive

एक ही परिवार के तीन लोगों सहित 12 मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 10 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
ek hi pariwaar ke 12 korona postive
हरदोई। जनपद में बुधवार को 12 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। इसके साथ कुल संक्रमित 136 हो गए हैं। इनमें एक्टिव केस 86 हैं।
विज्ञापन

टड़ियावां ब्लाक के ग्राम सड़िला निवासी व्यक्ति परिवार के साथ दिल्ली के सुल्तानपुर इलाके में सैंडिल बनाता था। 31 मई को ये परिवार ट्रेन से दिल्ली से कानपुर और फिर रोडवेज बस से हरदोई आया था। बिलग्राम चुंगी स्थित कृषि महाविद्यालय में बने सेंटर में पूरे परिवार को क्वारंटीन किया गया था। इन सभी के नमूने कोरोना की जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजे गए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में इस परिवार की महिला (40), उसका पुत्र (22) और बहू (21) संक्रमित मिली है। वहीं छह जून को अहिरोरी ब्लाक के ग्राम नारापुरवा निवासी महिला (27) भी कोरोना पॉजिटिव मिली थी। वह पति और तीन बच्चों के साथ 30 मई को ट्रेन से लखनऊ और 31 मई को रोडवेज बस से हरदोई पहुंची थी। अब उसका पति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। पिहानी के ग्राम अहेमी के मजरा जगतापुर में पिकअप डाला से नोएडा से लौटकर आया 18 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है। उसे जीजीआईसी पिहानी में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला मैदानपुरा निवासी एक परिवार सात जून को प्राइवेट वाहन से दिल्ली के पीतमपुरा इलाके से वापस आया था। इस परिवार में शामिल किशोर संक्रमित मिला है। परिवार के चार अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। टड़ियावां ब्लाक के ग्राम भरतपुरवा निवासी वृद्धा तीन पुत्रों समेत छह परिजनों के साथ 27 मई को दिल्ली से वापस आई थी। वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

माधौगंज ब्लाक के मुरैला शुक्लापुर निवासी युवक (37) आठ जून को दिल्ली से वापस आया था। उसी दिन जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए उसका नमूना लिया गया था। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 30 मई को अहिरोरी विकास खंड के ग्राम उम्मरपुरवा निवासी परिवार दिल्ली से वापस आया था और कृषि महाविद्यालय हरदोई में क्वारंटीन किया गया था। छह जून को इस परिवार की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला के पति और आठ वर्षीय पुत्र की रिपोर्ट भी बुधवार को पॉजिटिव आई है। पिहानी विकास खंड के ग्राम कुइयां निवासी एक परिवार दिल्ली के मंगोरी इलाके में रहता था। ट्रेन से लखनऊ और वहां से रोडवेज बस से हरदोई पहुंचे इस परिवार के आठ सदस्य घर चले गए थे। सात जून को जानकारी मिलने पर इन्हें जीजीआईसी पिहानी में क्वारंटीन किया गया था। परिवार की युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टोडरपुर विकास खंड के एक गांव निवासी तीन वर्षीय बच्ची भी संक्रमित मिली है। उसका उपचार जिला अस्पताल में पहले से ही चल रहा है। अब कोरोना की पुष्टि होने पर अन्य पॉजिटिव मरीजों के साथ उसे भी मलिहामऊ के कोविड-19 अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed