{"_id":"67f16d474b32687146025610","slug":"eight-water-coolers-installed-at-a-cost-of-rs-48-lakhs-failed-in-just-two-and-a-half-years-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-129281-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पौने दो साल में ही दगा दे गए 48 लाख रुपये से लगे आठ वाटर कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पौने दो साल में ही दगा दे गए 48 लाख रुपये से लगे आठ वाटर कूलर
Sat, 05 Apr 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
पड़ताल
-- -- -- -
फोटो-1-सांडी में वन विभाग की नर्सरी के निकट लगा वाटर कूलर जो चलता ही नहीं है। संवाद
- नगर पालिका सांडी ने वर्ष 2023-24 में लगवाए थे वाटर कूलर
- भीषण गर्मी में पड़ी जरूरत, तो पता चला खराब हैं वाटर कूलर
ब्रजेंद्र शर्मा
सांडी। नगर के बाशिंदों और राहगीरों को राहत देने के लिए नगर पालिका से स्थापित कराए गए छह बड़े वाटरकूलर पौने दो साल में ही दम तोड़ गए। तकरीबन 48 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2023-24 में स्थापित कराए गए वाटर कूलर भीषण गर्मी में किसी काम के नजर नहीं आ रहे। सभी छह वाटर कूलर शोपीस बनकर रह गए हैं।
नगर पालिका को विभिन्न मदों से विकास कार्य कराने के लिए बजट मिलता है। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पारित किए गए प्रस्तावों के साथ ही जनता की जरूरत के मुताबिक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी विकास कार्य कराते हैं। इसी क्रम में वर्ष 2023-24 में नगर पालिका क्षेत्र में छह अलग अलग स्थानों पर बड़े बड़े वाटर कूलर स्थापित कराए गए थे। उद्देश्य यह था कि भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल पेयजल के लिए भटकना न पड़े। इन वाटर कूलरों से पेयजल निशुल्क उपलब्ध कराया जाता था। अब अप्रैल के पहले पखवारे में ही तीखी गर्मी पड़ रही है। धूप में थोड़ा चलने पर ही गला सूखने लगता है और पेयजल की आवश्यकता महसूस होती है। अफसोस यह कि पौने दो साल पहले ही लगवाए गए सभी छह वाटर कूलर खराब पड़े हैं। प्रत्येक वाटर कूलर की स्थापना पर आठ लाख रुपये खर्च किए गए थे। मतलब यह कि छह वाटर कूलरों पर 48 लाख रुपये खर्च हुए थे।
इनसेट
8 छोटे फ्रीजरों में से चार खराब
नगर पालिका ने वर्ष 2022-23 में नगर में आठ छोटे फ्रीजर भी शीतल पेयजल के लिए लगवाए थे। इनमें से भी चार फ्रीजर खराब हैं। नगर के मुख्य मार्ग पर मोहम्मद इल्तिफा पुत्तन इराकी के मकान के सामने सिथत कुआं के पास, मोहल्ला नौशहरा में शिव मंदिर के पास, हनुमतटोला मंदिर के पास और देवल मंदिर के पास स्थित छोटे फ्रीजर खराब पड़े हैं। प्रत्येक फ्रीजर की स्थापना पर दो लाख रुपये खर्च किए गए थे।
विज्ञापन
इनसेट
नगर में इन स्थानों पर लगे हैं वाटर कूलर
. नवाबगंज में वन विभाग की नर्सरी के पास
. सरॉय मुल्लागंज में मिर्जापुर खंड के पास
. मुंशीगंज में बाबा कमलेश्वरनाथ मंदिर के पास
. नवाबगंज मे मां मंगलाशक्ति पीठ के पास
. मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में मस्जिद के पास
. नगर के मोहल्ला ऊंचाटीला में
वर्जन
पहले से स्थापित छह वाटर कूलरों के खराब होने की बात संज्ञान में आई है। तकनीकी जानकार भेजकर खामियां पता करने के साथ ही इन सभी की मरम्मत कराई जाएगी। जनता को हर सुविधा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता है और इसी दिशा में काम किया जा रहा है।
रामजी गुप्ता
नगर पालिका अध्यक्ष, सांडी