{"_id":"e777c7ffb231ab3f685ed0518f96fad4","slug":"eight-point-performance-for-the-demands-of-the-institute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सूत्री मांगों के लिए संस्थान का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सूत्री मांगों के लिए संस्थान का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sat, 08 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकाहा के शिव संकट हरण मंदिर में विद्युत आपूर्ति एवं
विज्ञापन
दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुआें की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने
समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर शिव विश्व कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों
और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी को
संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शिवसेवक गुप्त ने कहा कि जनपद में शहर से 17 किमी दूर स्थित प्राचीन शिव मंदिर संकट हरण के नाम से सुविख्यात सकाहा ग्राम में स्थित है। जिले से ही नहीं यहां देश व प्रदेश के शिव भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए प्रतिदिन शिव दर्शन को आते हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ कमियों को पूरा कर दिया जाए तो यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के मुख्य द्वार से मंदिर तक उचित विद्युत आपूर्ति प्रकाश की व्यवस्था करायी जाए, जिससे रात्रि एवं प्रात:काल में क्षेत्रों एवं सुदूर क्षेत्रों से आने वाले कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो और वह सहजता से मंदिर तक पहुंच सकें।
सुदूर क्षेत्रों एवं क्षेत्रों से दंडवत करते आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था की जाए। इसके अलावा महिला-पुरुष भक्तों एवं कांवड़ियों के लिए अलग-अलग स्नान व शौचालय की व्यवस्था की जाए। प्रदेश महामंत्री डा. सुरनाथ अवस्थी ने कहा कि अराजकतत्वों, मनचलों और चोरों पर विशेष निगाह रखी जाए, इसलिए सुरक्षा के चलते अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए।
इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंप कार्रवाई की मांग की। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा कांवड़ यात्रा में डीजे की रोक को निरस्त करने, पेयजल की उचित व्यवस्था को सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस मौके पर ओमकु मार, दिनेश चंद्र, कौशलेंद्र दीक्षित, श्याम किशोर, अरविंद विक्रम सिंह, वेद व्यास पांडे, आरबी सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह और सुुभाष बाबू मिश्र आदि मौजूद थेे।