{"_id":"613263618ebc3e327f5e8e0d","slug":"education-hardoi-teacher-hardoi-news-hardoi-news-knp6499896172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनम को सम्मानित कर शिक्षा मंत्री बोले शाबाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के एनेक्सी भवन में जिले की चयनित शिक्षिका सोनम गुप्ता को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री सत?
- फोटो : HARDOI
Link Copied
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग गोरखपुर की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में जिले की शिक्षिका को भी एडु लीडर्स अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। इस दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने सोनम को पुरस्कृत करते हुए शाबाश कहकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
प्रदेश के 148 शिक्षक शिक्षिकाओं में से जिले में सोनम गुप्ता प्राथमिक विद्यालय महादेवपुरवा ब्लाक कोथावां का चयन किया गया। शिक्षिका को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी द्वारा विद्यालय में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए गोरखपुर के एनेक्सी भवन में सम्मानित किया गया। एक और चार सितंबर को आयोजित इस शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार में शिक्षिका ने अपने उत्कृष्ट कार्यों एवं शैक्षणिक गतिविधियों का पीपीटी के माध्यम से शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रस्तुतिकरण भी किया। शिक्षा मंत्री ने खुले मन से प्रशंसा की। सेमिनार का आयोजन राष्ट्रपति पुरस्कृत एवं एडु लीडर्स यूपी के सूत्रधार डॉ. सर्वेश मिश्रा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।