{"_id":"60d4cef58ebc3e94c4301258","slug":"education-hardoi-news-knp6362466191","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय से चयनित होंगे 5 बाल वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय से चयनित होंगे 5 बाल वैज्ञानिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में से प्रत्येक में पांच बाल वैज्ञानिकों की तलाश की जाएगी। विद्यालयों में बाल वैज्ञानिकों की खोज के लिए बाकायदा प्रतियोगिता कराई जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक विद्यालय से पांच हुनरमंदों को चयनित कर सूची डीआईओएस को भेजी जाएगी। यही बाल वैज्ञानिक इंस्पायर योजना में सूबे में दमखम दिखाएंगे।
शासन स्तर से प्रत्येक वर्ष इंस्पायर योजना संचालित की जाती है। इसमें विज्ञान से संबंधित हुनरमंदों को चयनित किया जाता है। उनके मॉडलों को जिलास्तर पर चयनित किया जाता है उसके बाद राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर भी जाने का मौका मिलता है।
उस दौरान प्रत्येक विद्यालय से बाल वैज्ञानिकों को खोजने में जिम्मेदारों को दिक्कतें महसूस होती हैं। इस लिए इस बार शिक्षा विभाग ने इन बाल वैज्ञानिकों को अभी से खोजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि जनपद के माध्यमिक, बेसिक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के कक्षा छह से 10 तक के विज्ञान के बच्चों के बीच विज्ञान आइडिया कंप्टीशन का आयोजन कराया जाएगा। इसमें से भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान के हुनरमंदों को खोजा जाएगा।
उनकी सूची तैयार कर जिला स्तर पर संकलित की जाएगी। इंस्पायर योजना के तहत जब भी पंजीकरण शुरू होगा तो जिले में बेहतरीन आइडिया के लिए इंतजार नहीं करना होगा। इन्हीं सूची से बाल वैज्ञानिकों केे हुनर को आगे ले जाया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि विद्यालयों को अपने यहां विज्ञान आइडिया कंप्टीशन कराने के लिए छह जुलाई तक का समय दिया गया है। यदि स्कूल प्रबंधन को कोई शंका हो तो विषय विशेषज्ञों का एक पूल बनाया गया है जिसमें शामिल विषय विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं।
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधाकर वाजपेयी ने बताया कि इंस्पायर योजना के पंजीकरण में अपना जिला हमेशा से शीर्ष जनपदों में ही शुमार रहता है। इस बार भी पहले से प्रयास किया जा रहा है ताकि और बेहतर परिणाम यह जनपद पूरे सूबे मेें दिखा सके।