फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   education

जिले के 20 बा विद्यालयों में पिछड़ गए आठ विद्यालय

Mon, 09 Mar 2020 08:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
education
हरदोई। राज्य परियोजना द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सूबे के अन्य जनपदों सहित इस जनपद से भी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की ग्रेडिंग करके भेज दी गई। जिसमें जिले के 20 बा विद्यालयों में से 12 विद्यालयों को ए श्रेणी व आठ विद्यालयों को बी श्रेणी में रखा गया है। हलांकि असंतुष्ट निदेशक ने एक बार फिर से ग्रेडिंग कर रिपोर्ट बीएसए से मांगी है।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद की ओर से सूबे के अन्य जनपदों सहित इस जनपद के बा विद्यालयों की ग्रेडिंग कराए जाने के भी निर्देश दिए गए थे। भेजी गई गाइड लाइन के अनुसार जिला स्तर से ग्रेडिंग करके भेजी गई, जिसमें जिले में 20 कस्तूरबा विद्यालयों मेें से 12 विद्यालयों को ए श्रेणी में रखा गया जबकि आठ फिर भी पिछड़ गए जिनको बी श्रेणी में रखा गया।
विज्ञापन

हालांकि सी व डी श्रेणी में एक भी बा विद्यालयों को नहीं रखा गया है। जिले से परियोजना भेजी गई सूचना को देख राज्य परियोजना निदेशक ने एक बार फिर से जिला स्तर पर हुई ग्रेडिंग की समीक्षा करने व पुन: तैयार रिपोर्ट 16 से 20 मार्च के मध्य भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई। जिला स्तर से ग्रेडिंग मांगने के बाद परियोजना थर्ड पार्टी से निरीक्षण करा सकती है। शिक्षा विभाग को भेजे गए निर्देशों में निदेशक ने ऐसे ही कुछ संकेत भी दिए हैं।

हरदोई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि जिले के बा स्कूलों की ग्रेडिंग स्कूलों में भौतिक अवस्थापना संबंधी संसाधनों, शिक्षण प्रक्रिया, भौतिक व शैक्षणिक परिवेश के वास्तविक आधार पर निरपेक्ष रूप से करने के निर्देश दिए गए थे जिस पर ग्रेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed