{"_id":"5e1776368ebc3e87f1180791","slug":"education-hardoi-news-hardoi-news-knp537412430","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक पर 119 केंद्र स्वयं बताएंगे परीक्षा कक्षों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक पर 119 केंद्र स्वयं बताएंगे परीक्षा कक्षों का हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बोर्ड परीक्षा में इस बार तकनीक का सहारा लेकर केेंद्रों की निगरानी की जाएगी। जीआईसी में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इसमें जिले के समस्त केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। परीक्षाओं के दौरान कोई भी आला अधिकारी यहां बैठ परीक्षा केंद्रों की निगरानी एक ही क्लिक पर कर सकेंगे। विधिवत ट्रायल 15 जनवरी को होने की तैयारी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए जनपद में 96,344 छात्र-छात्राओं पंजीकृत हैं। इन परीक्षार्थियों को परीक्षा दिलाने के लिए जनपद में 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हाईस्कूल के 51520 परीक्षार्थी व इंटरमीडिएट 44816 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर राउटर और हाई स्पीड ब्रॉडबैंड लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें जिले भर के परीक्षा केंद्रों पर होने वाली समस्त गतिविधियों को ऑनलाइन देखा जाएगा। ऑनलाइन देखने के लिए समस्त परीक्षा केंद्रों से उनके लॉगिन और पासवर्ड प्राप्त कर लिए गए है। इससे जिस विद्यालय की गतिविधियों को देखना होगा उसकी लॉगिन आईडी डाल कर देखा जा सकेगा।
राजकीय इंटर कालेज में इसको लेकर कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। कंप्यूटर लैब व स्क्रीन आदि व्यवस्थित कर दी गई है। कंट्रोल रूम को व्यवस्थित किया जा रहा है। ट्रायल के बाद जो कमियां सामने आएंगी उनको भी दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर बिजली की व्यवस्था परीक्षा के समय दुरुस्त रखनी होगी, जहां बिजली नहीं है वहां जनरेटर से बिजली की व्यवस्था करनी होगी। इसको लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त निर्देश दे दिए गए हैं।
पहली बार बोर्ड परीक्षा केंद्रों की निगरानी ऑनलाइन होगी, जिससे परीक्षा केंद्र पर जाए बिना ही वहां की गतिविधियों को जिले में बनाए गए कंट्रोल रूम से ही देखा जा सकेगा।