फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   education,hardoi,hardoi news

चार ने छोड़ी तो 25 शिक्षकों ने की माइक्रोटीचिंग

Tue, 21 Sep 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
education,hardoi,hardoi news
हरदोई। जिले के परिषदीय स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान कराने सहायक एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एआरपी की लिखित परीक्षा के बाद उत्तीर्ण 25 शिक्षकों ने माइक्रोटीचिंग परीक्षा मेें प्रतिभाग किया। चार ने प्रतिभाग नहीं किया। सभी को देर शाम उत्तीर्ण भी कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश शुक्ला ने बताया कि जिले के नगर क्षेत्र व 19 ब्लाकों में कुल 100 एआरपी का चयन होना है। अभी तक 59 कार्यरत हैं। 41 पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों को लेकर आवेदन लिए गए थे जिसमें विभिन्न ब्लाकों से 70 ने आवेदन दिए। सात आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए। 14 सितंबर को लिखित परीक्षा हरदेवगंज परिषदीय विद्यालय में कराई गई। 20 ने परीक्षा छोड़ दी तो 43 शिक्षकों ने परीक्षा दी। 43 में से 29 शिक्षक ही उत्तीर्ण हो सके। इन 29 शिक्षकों को माइक्रोटीचिंग के लिए हरदेवगंज बुलाया गया था। मंगलवार को 25 शिक्षक ही पहुंचे। इन शिक्षकों ने बीएसए वीपी सिंह, डायट प्राचार्य रावेंद्र सिंह बघेल व जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश शुक्ला की मौजूदगी में की। शिक्षकों ने अपना चयन कराने को शिक्षण सामग्री टीएलएम का प्रयोग भी किया। बीएसए ने बताया कि सभी 25 शिक्षकों को उत्तीर्ण कर दिया गया है। इनका साक्षात्कार सीडीओं आकांक्षा राना स्वयं लेंगीं। इस संबंध में जल्द ही तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed