फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   education,hardoi,hardoi news

एलपीएस के अनुराग ने किया टॉप, प्रमित व सौम्या दूसरे नंबर पर

Sat, 31 Jul 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
education,hardoi,hardoi news
जिले में टॉप करने वाले अनुराग यादव को मिठाई खिलाते पिता पृथ्वीराज। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन की 12वीं परीक्षा का परिणाम शुक्रवार की दोपहर घोषित कर दिया गया। 97.8 फीसदी अंक लाकर लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज के अनुराग यादव ने जिला टॉप किया है। 97.2 प्रतिशत अंक लाकर इसी स्कूल के प्रमित और सेंट जेम्स स्कूल की सौम्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

जनपद के कुल 14 विद्यालय में सीबीएसई से संबद्ध हैं। इसमें 1133 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए। जारी परिणामों में लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज के अनुराग यादव ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया है। 97.2 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे नंबर पर इसी स्कूल के प्रमित सिंह व सेंट जेम्स स्कूल की सौम्या सामूहिक रूप से रहीं। जिले में 97 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे नंबर पर सेंट जेवियर्स स्कूल के राजकमल व लखनऊ पब्लिक स्कूल के देवांश दीक्षित सामूहिक रूप से रहे।
विज्ञापन

महर्षि विद्या मंदिर का परिणाम होल्ड
महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी कमियों के कारण महर्षि विद्या मंदिर का परिणाम होल्ड किया गया है। यहां 119 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर अचानक आया परिणाम, अफरातफरी
पिछले साल की तरह ही सीबीएसई का परीक्षा परिणाम इस बार भी अफरातफरी के बीच आया। पिछले सत्र में भी दो मई को अचानक परिणाम घोषित हुआ। इस बार भी 31 जुलाई के पहले नतीजे घोषित करने की बात कही गई, लेकिन शुकवार को ही परिणाम जारी कर दिया गया। शुक्रवार की दोपहर जब अकस्मात रिजल्ट आया तो कई विद्यालय प्रबंधन को भी नहीं समझ आया, लेकिन आननफानन में सभी प्रबंधकों ने अपने विद्यालयों में बच्चों के परिणाम देखना शुरू कर दिया।
शुरुआत में डाउन रहा सर्वर
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद शुरुआती दौर में परीक्षा परिणाम भी कुछ डाउन रहा। इससे विद्यार्थी व विद्यालयों के जिम्मेदार भी खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed