फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ech bjp worker will tell about caa in 100 houses

कार्यकर्ता 100 घरों में देंगे सीएए की जानकारी

Wed, 29 Jan 2020 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
ech bjp worker will tell about caa in 100 houses
भाजपा के जिला कार्यालय में बैठक को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर। संवाद न्यूज - फोटो : HARDOI
हरदोई। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी भाजपा ने कर ली है। एक से दस फरवरी के बीच भाजपा जागरुकता अभियान चलाएगी। प्रत्येक कार्यकर्ता 100 घरों में संपर्क कर सीएए के बारे में जानकारी देगा। इस संदर्भ में मंगलवार को भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री और एमएलसी विद्या सागर सोनकर ने कहा कि तुुष्टिकरण की दुकानें बंद हो गईं तो कुछ शरारती तत्वों ने हिंसक प्रदर्शन कर एक वर्ग विशेष को भड़काने की साजिश की।
विज्ञापन

गंगा नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर ने कहा कि राममंदिर मसले पर अदालत का फैसला आने और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी शांति का माहौल असामाजिक तत्वों को पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ ही जेहादी और देशद्रोही मानसिकता वाले लोगों का पर्दाफाश करने के लिए 1 से 10 फरवरी के बीच भाजपा अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि सीएए का विरोध करने वाले समझ लें कि पूरा देश नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, आजाद भदौरिया, खुशीराम यादव, नरेंद्र पटेल, अनुपमा सिंह, जिला महामंत्री कर्मवीर सिंह चौहान राजेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed