{"_id":"5e386c688ebc3e4b2d323f33","slug":"eat-green-vegetables-drive-away-anemia-hardoi-news-knp542337623","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल किया एनीमिया के प्रति जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल किया एनीमिया के प्रति जागरुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को सीएचसी से जागरुकता रैली निकाली गई। जिसमें गर्भवती व महिलाओं को हरी सब्जी का सेवन करने की सलाह दी गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि एनीमिया से गंभीर रोगों को बढ़ावा मिलता है। शरीर में खून की कमी महसूस होने व कमजोरी लगने समेत अन्य किसी प्रकार की परेशानी होने पर चिकित्सकों से संपर्क करें। डॉ. शरद वैश्य ने कहा कि एनीमिया की शिकायत होने पर महिलाओं की गर्भावस्था में मृत्यु होने व प्रसव संबंधी समस्याओं का खतरा बना रहता है। परेशानी होने पर सीएचसी पहुंचे वहां सभी प्रकार की जांचे व दवाएं निशुल्क मुहैया कराई जाती हैं। रैली में एएनएम और आशाबहू समेत सीएचसी का स्टाफ भी शामिल हुआ।