फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   E-rickshaw driver sleeping on wall dies after falling into water tank

Hardoi News: दीवार पर सोए ई-रिक्शा चालक की पानी के हौज में गिरकर मौत

Sun, 14 Jul 2024 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver sleeping on wall dies after falling into water tank
सांडी। सांडी थाना क्षेत्र के गांधी गांव में पानी के हौज की दीवार पर सोया ई-रिक्शा चालक हौज में गिर गया। पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांधी निवासी गोविंद (33) ई-रिक्शा चलाता था। दो दिन पहले ही गोविंद के भाई राजू की शादी थी। शादी में नाते रिश्तेदार आए हुए थे। इसके कारण घर में जगह कम पड़ गई थी। शनिवार की रात वह रिश्तेदारों के साथ खाने पीने के बाद घर से कुछ ही दूर इतवारी के ट्यूबवेल की हौज की दीवार पर जाकर सो गया। रात में किसी समय हौज में गिरकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह ट्यूबवेल मालिक के पुत्र सुमन ने उसे हौज में पड़ा देखा तो सूचना परिजनों को दी। परिवार में पत्नी सुलेखा और दो बच्चे हैं। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई राजू की शादी दो दिन पहले ही हुई थी। परिवार में उल्लास का माहौल था। दो दिनों से ढोलक की थाप के बीच मंगल गीत गाए जा रहे थे, लेकिन शनिवार सुबह गोविंद का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed