फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   duty ka kare palan

सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे -सबीहा खातून

Wed, 15 Jan 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
duty ka kare palan
हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को टोडरपुर ब्लाक सभागार में भारतीय संविधान व उनमें प्रदत्त मौलिक कर्तव्य विषय पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वक्ताओं ने मौलिक कर्तव्यों की जानकारी देकर पालन करने की बात कही।
विज्ञापन

शिविर की अध्यक्षता कर रही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सबीहा खातून ने कहा कि हर नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वाहन सही तरीके से करें तो दूसरों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा स्वयं हो जाएगी। खंड विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना, देश की एकता अखंडता की रक्षा करना, पर्यावरण को सुरक्षित रखना आदि कई मौलिक कर्तव्य भारतीय संविधान में है। तहसीलदार शाहाबाद अवधेश कुमार ने मौलिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्राणियों व प्रकृति की सुरक्षा, समाज मे समरसता, सम्मान व भ्रातत्व की भावना का निर्माण करना भी मौलिक कर्तव्य है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने शिक्षा संबंधी अधिकारों के बारे जानकारी दी। शिविर में प्राविधिक स्वयंसेवक सुदीप कुमार व सुषमा देवी ने भी जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख रामबाबू त्रिवेदी ने कार्यक्रम में आभार जताया। शिविर में ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी स्थानीय प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed