फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dushahra celibrated

पॉलीटेक्निक के छात्रों ने धूमधाम से मनाया दशहरा

Sat, 16 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
dushahra celibrated
-मल्लावां में जलता रावण का पुतला। संवाद - फोटो : HARDOI
संडीला/ मल्लावां। संडीला में शुक्रवार को विजय दशमी का पर्व मनाया गया। रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। दशानन का पुतला जलते ही श्रीराम के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

भक्तों ने राम-लक्ष्मण की पूजा की। इसके बाद राम ने तीर मारकर रावण रूपी बुराई का अंत किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राजकुमार अग्रवाल, डॉ. विभा सिंह, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री, प्रेम बाबा, चंद्रमोहन आहूजा, गंगाशरण गुप्ता, आलोक मेहरोत्रा, सरजू चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर मल्लावां कस्बे के जूनियर हाईस्कूल मैदान में शुक्रवार को रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। विजयदशमी के मौके पर समाजसेवी विशाल जायसवाल ने आयोजन कराया। पुतला दहन से पहले शिव-पार्वती, गणेश, दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावण का पुतला जलते ही लगे जयकारे
हरर्दोई। विजयदशमी शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। शहर में भी जगह-जगह अहंकारी रावण का पुतला फूंका गया। रावण का पुतला जलते ही जगह-जगह जय श्रीराम के नारे सुनाई दिए।
शहर में विजयदशमी पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। कोयलबाग कालोनी में रावण के पुतले का दहन किया गया। यशवंत तोमर, अतुल, धीरू, सुनील तिवारी, संजय, निशांत, आन्या श्रीवास्तव आदि ने पुतले को तैयार किया। श्रद्धालुओं ने श्रीराम की आरती की। इसके अलावा सांडी रोड पर भी रावण व मेघनाद के पुतले का दहन किया गया। (संवाद)

कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया
हरदोई। विजयदशमी पर बावन रोड स्थित पॉलिटेक्निक कालेज में छात्रों ने हवन पूजन कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया।
आदित्यवाहिनी के प्रांतीय संयोजक आचार्य सनत कुमार मिश्र ने कहा कि भगवान श्री राम ने रावण का वध कर उसे मुक्ति देकर समाज में व्याप्त भय को दूर किया था। तभी से विजय दशहरा के रूप में उत्सव मनाते हैं। उन्होंने कहा कि रावण में बहुत सी अच्छाई भी लोग गिनाते रहते हैं पर जिसका चरित्र सामाजिक नहीं होता, उसकी कोई अच्छाई काम नहीं आती है। इस दौरान अमन मिश्र, अभय राज सिंह सहित समस्त छात्र मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed