{"_id":"629a43cb4211fa71a12a1985","slug":"dumper-ruined-mama-bhanja-hardoi-news-knp7004464130","type":"story","status":"publish","title_hn":"च्चे के जन्म से पहले ही चल बसा खिलौने वाला शैलेन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
च्चे के जन्म से पहले ही चल बसा खिलौने वाला शैलेन्द्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। तेज रफ्तार डंपर पिकअप से टकराकर अनियंत्रित हो गया। डंपर ने सड़क किनारे सो रहे पांच मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में हरदोई निवासी मामा-भांजे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने डंपर चालक कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देउवा निवासी सलीम पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
राष्ट्रपति के रूट के मद्देनजर एयरफोर्स से मोहद्दीपुर-पैडलेगंज के रास्ते सार्किट हाउस तक सड़क की मरम्मत की जा रही है। शुक्रवार सुबह चार बजे के करीब अर्जुन चौहान और राजेश चौरसिया मोहद्दीपुर रेलवे कॉलोनी के सामने सड़क किनारे सफेद पट्टी बना रहे थे। कुछ दूरी पर इनकी पिकअप गाड़ी खड़ी थी।
इसी दौरान मोहद्दीपुर की तरफ से आए तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप में टक्कर मारी और पट्टी बना रहे अर्जुन, राजेश को रौंदते हुए निकल गया। अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे सो रहे गंगाराम, शैलेंद्र व उसके छोटे भाई कुलदीप को रौंद दिया। हादसे में हरदोई के संडीला निवासी गंगाराम (35) और मानसूनगर निवासी शैलेंद्र (35) की मौत हुई है। सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थानाक्षेत्र के पुरैना निवासी अर्जुन चौहान ने भी दम तोड़ दिया। गंगाराम और शैलेंद्र रिश्ते में मामा-भांजे थे। जबकि भवानीगंज के राजेश और संडीला के कुलदीप (15) गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
बच्चे के जन्म से पहले ही चल बसा खिलौने वाला शैलेंद्र
पिहानी। खिलौने बेचकर दूसरों के बच्चों को मुस्कान देने वाले शैलेंद्र की पत्नी गर्भवती है। वह शिशु का मुंह देखने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया। मंसूरनगर निवासी शैलेंद्र कुमार छोटे भाई कुलदीप व मामा गंगाराम निवासी संडीला के साथ गोरखपुर में फुटपाथ पर खिलौने बेचता था। शैलेंद्र की पत्नी रवीना सात माह गर्भ से है। नए मेहमान के आने की खबर पर शैलेंद्र खासा उत्साहित था। साठ वर्षीय गंगा देवी सगा बेटा और भाई खोया है। (संवाद)