{"_id":"59417b404f1c1bcc538b457d","slug":"dulha-s-age-the-young-woman-refused-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा उम्रदराज, युवती ने किया शादी से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा उम्रदराज, युवती ने किया शादी से इनकार
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
marriage
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर में मंगलवार को युवती ने दूल्हे को उम्रदराज बताते हुए शादी से इंकार कर दिया। इसके चलते दोनों पक्षों की रजामंदी से गांव की ही दूसरी युवती के साथ दूल्हे के फेरे डलवा कर बारात विदा की गई। फर्रुखाबाद जिले से बारात आई थी।
विज्ञापन
सांडी थाना क्षेत्र के हरिवंशापुर निवासी दाताराम ने बेटी रामसहेली की शादी सतीश पुत्र चेतराम निवासी प्रसादनगर थाना शमशाबाद फर्रुखाबाद के साथ तय की थी। मंगलवार क ो चेतराम बेटे की बारात लेकर हरिवंशपुर आया था। द्वारचार आदि की रस्म हो गई थी।
विज्ञापन
फेरों के लिए दूल्हा घर ले जाया गया। इसी दौरान युवती की मामी ने दूल्हे की अधिक उम्र होने की बात कही दी। मामी की कही बात को गंभीरता से लेते हुए शादी करने से मना कर दिया। इससे दोनों पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। पिता के काफी समझाने के बाद भी युवती शादी करने को राजी नहीं हुई। मामले की जानकारी पर ग्राम प्र्रधान व बजुर्ग पहुंच गए। मामले को हल करने के लिए गांव के ही शंभूदयाल क ी बेटी पूनम के साथ दूल्हे की शादी कराई गई।
विज्ञापन