फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Due to change in GST slab, bikes became cheaper by Rs 12 thousand, business expected during Navratri

Hardoi News: जीएसटी के स्लैब में बदलाव से 12 हजार रुपये तक सस्ती हुईं बाइक, नवरात्र में कारोबार की उम्मीद

Sat, 13 Sep 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Due to change in GST slab, bikes became cheaper by Rs 12 thousand, business expected during Navratri
फोटो 22: एक शोरूम पर खड़ी बाईक। संवाद
हरदोई। नवरात्र पर जीएसटी दरों में हो रहे बदलाव से दो पहिया वाहनों की कीमतों में करीब 12,000 रुपये तक कमी आएगी।
विज्ञापन

पितृ पक्ष के बाद नवरात्र में वैसे भी दो पहिया वाहनों की बिक्री होना शुरू होती है। वहीं जीएसटी स्लैब में बदलाव से कीमतें कम होने से कारोबारियों को इस नवरात्र अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कारोबारियों ने ग्राहकों को उनकी पसंद की बाइक उपलब्ध कराने के लिए अभी से बुकिंग शुरू करा दी है। ताकि नवरात्र पर उन्हें उनकी पसंद के रंग और फीचर्स की बाइक की डिलीवरी दी जा सके।
जीएसटी की दर में बदलाव और दो दरें ही तय किए जाने से बाजार में उछाल की उम्मीद है। दो पहिया वाहनों पर मॉडल और कीमतों के अनुसार 8,000 से 12,000 रुपये तक कीमत में कमी आई है जिससे कारोबारियों को पितृ पक्ष में मंदे पड़े कारोबार की भरपाई और अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कारोबारियों ने बाइक के विभिन्न मॉडल और आधुनिक फीचर्स के साथ ही स्थानीय मांग को ध्यान में रखते हुए स्टॉक जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

----------
सरकार का सराहनीय कदम, व्यापारियों और उपभोक्ताओं को होगी आसानी
बालाजी हीरो के निदेशक राजेश अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी स्लैब में बदलाव से दो पहिया वाहन बाजार से खरीदारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। दो पहिया वाहनों की मांग पितृ पक्ष में कम हो जाती है। नवरात्र से बाजार में बूम की उम्मीद है। जीएसटी में बदलाव से खरीदारों को वाहनों की कीमतों में कमी का लाभ भी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
केशव होंडा के निदेशक केशव प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सरकार का सराहनीय कदम है। ग्राहकों को दो पहिया वाहनों पर 8,000 से 12,000 तक की कीमतों में बचत होगी। वहीं, नवरात्र पर शोरूम और कंपनी की तरफ दिए जाने वाले ऑफर का भी खरीदारों को लाभ मिल सकेगा जिससे अच्छे कारोबार की उम्मीद है। वैसे नवरात्र पर डिलीवरी के लिए दो पहिया वाहनों की बुकिंग भी शुरू करा दी गई है।
--


बाला जी होंडा के निदेशक श्याम अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। युवाओं के साथ ही सभी वर्गों की पसंद के दो पहिया वाहनों को शोरूम पर उपलब्ध कराया गया है। दो पहिया वाहनों की कीमतों में कमी का लाभ भी नवरात्र पर ही मिलना शुरू होगा जिससे लोग अभी नवरात्र का इंतजार कर रहे हैं।
--
स्टांचली टीवीएस के निदेशक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि नवरात्र पर अच्छे कारोबार की उम्मीद को देखते हुए शोरूम पर खरीदारों की पसंद के दो पहिया वाहनों को उपलब्ध कराया गया है। जीएसटी स्लैब में बदलाव से खरीदारों को वाहनों की खरीद पर बचत भी होगी। वहीं, कंपनी के ऑफर भी खरीदारों को मिलेंगे।

--
कॉन्सेप्ट हीरो के निदेशक सूर्य वर्धन अग्रवाल ने बताया कि दो पहिया वाहनों को शोरूम पर उपलब्ध कराया गया है। पितृ पक्ष के बाद नवरात्र में लोग खरीदारी करते हैं। नवरात्र में मुहूर्त का भी झंझट नहीं रहता है। जीएसटी स्लैब और नवरात्र के कारण अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

फोटो 22: एक शोरूम पर खड़ी बाईक। संवाद

फोटो 22: एक शोरूम पर खड़ी बाईक। संवाद

फोटो 22: एक शोरूम पर खड़ी बाईक। संवाद

फोटो 22: एक शोरूम पर खड़ी बाईक। संवाद

फोटो 22: एक शोरूम पर खड़ी बाईक। संवाद

फोटो 22: एक शोरूम पर खड़ी बाईक। संवाद

फोटो 22: एक शोरूम पर खड़ी बाईक। संवाद

फोटो 22: एक शोरूम पर खड़ी बाईक। संवाद

फोटो 22: एक शोरूम पर खड़ी बाईक। संवाद

फोटो 22: एक शोरूम पर खड़ी बाईक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed