फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dua martyr raised hands in favor of children

शहीद बच्चों के हक में दुआ को उठे हाथ

Fri, 19 Dec 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 19 Dec 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dua martyr raised hands in favor of children

पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में आतंक हमलों में शहीद बच्चों के लिए शुक्रवार को नगर की विभिन्न मस्जिदों में दुआएं कराई गईं। इसके अलावा कुल्लही स्थित मकतब में मासूम बच्चों ने कुरानख्वानी से बच्चों के लिए दुआएं कीं। मुफ्ती नजीब कासमी ने इसे कायराना कदम बताते हुए कहा कि इसलाम में ऐसे लोगों को जालिम कहा गया है।

विज्ञापन


पाक में आतंकी हमले के शहीदों के लिए नगर की जामा मसजिद मगफिरत की दुआएं कराई गईं। इसके अलावा इस्लामगंज, मसजिद फारूके आजम और बस स्टैंड की मसजिद पर भी नमाजे जुमा के बाद मुसलिमों ने मासूमों की मौत पर उनकी मगफिरत और परिजनों के लिए सब्र की तौफीक देने को अल्लाह से दुआ की।
विज्ञापन


जामा मसजिद में संचालित मदरसा दारुल उलूम मोहम्मदिया के छात्रों ने भी फातिहा ख्वानी कर शहीद बच्चाें के हक में दुआएं कीं। इस दौरान अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष वजीहुज्ज़मां फारूकी, इमाम मौलान सुलेमान, मौलाना नसीमुददीन, हािफज अफजाल, मुंशी इकबाल, जियाउल हक व मौलाना अनीस आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लही गांव में कासमी एजुकेशनल सोसाइटी के तहत संचालित मकतब में भी बच्चों ने शहीद पाकिस्तानी बच्चों के लिए कुरान ख्वानी की। इसके बाद मुफ्ती नजीब ने उनकी मगफिरत के लिए दुआएं कीं। मुफ्ती नजीब कासमी ने कहा कि इसलाम में जुल्म को गलत करार दिया गया है।


मासूम बच्चों और महिलाओं को मारना न केवल कायराना हरकत है, बल्कि यह इसलामी नजरिए से भी जुल्म है। हमले के दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ऐसे लोग मुसलमान कहलाने लायक भी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed