फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   drunk daroga protest, suspended

शराब के नशे में दरोगा ने काटा हंगामा,निलंबित

Sat, 25 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
drunk daroga protest, suspended
हरदोई। शहर में नघेटा पूर्वी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर शराब के नशे में दरोगा ने ई-रिक्शा चालक की पीटा और हंगामा किया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल कराया। हंगामे का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ सिटी विकास जायसवाल को सौंपी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात दरोगा कृष्णप्रताप सिंह शराब का लती है। शुक्रवार दोपहर वह शराब के नशे में नघेटा पूर्वी मार्ग पहुंचा। वहां ई-रिक्शा चालक को जूतों से पीटने लगा। राहगीरों के विरोध पर नशे में धुत दरोगा ने राहगीरों से बदसलूकी कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी बृजेश ने दरोगा को हिरासत में ले लिया। उसका जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। नशेबाज दरोगा के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ सिटी विकास जायसवाल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed