{"_id":"50f62a26792cd8d541c5ee6f69d2a49f","slug":"drm-sprung-forth-from-the-train-hygienists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम की ट्रेन के आगे कूदा सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम की ट्रेन के आगे कूदा सफाई कर्मी
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 16 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए मंडल रेल प्रबंधक की विशेष ट्रेन के चलते
विज्ञापन
ही एक सफाई कर्मी कूद कर ट्रैक पर जा लेटा। इस घटना से हड़कंप मच गया।
आरपीएफ ने सफाई कर्मी को हिरासत में ले लिया। डीआरएम ने भी अनुशासनहीनता
में सफाई कर्मी पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के रेल प्रबंधक प्रमोद कुमार शुक्रवार को निर्धारित समय समय से आधा घंटा देर से रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुुंचे। एक बजे पहुंचे डीआरएम ने निरीक्षण कर जानकारियां ली। करीब 1:20 बजे जब वह रवाना होने को थे तभी रेलवे कालोनी निवासी सफाई कर्मी सुरेश कुमार पुत्र अनंत कुमार ने आईओडब्लू विभाग
पर उसके घर की मरम्मत न कराने का आरोप लगाते हुए विशेष ट्रेन के सामने छलांग लगा दी और ट्रैक पर लेट गया। इससे डीआरएम की विशेष ट्रेन रुक गई और वह भी नीचे उतर आए। डीआरएम की मौजूदगी में हुई घटना से स्टेशन के अधिकारी सकते में आ गए। आरपीएफ प्रभारी बचे सिंह और सिपाहियों ने उसे हिरासत में ले लिया। डीआरएम ने
भी आरपीएफ प्रभारी को सफाई कर्मी की अनुशासनहीनता में कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मी कई दिन से घर की मरम्मत को लेकर आईओडब्लू कार्यालय के चक्कर काट रहा है और विभागीय अधिकारी डीके शर्मा को प्रार्थना पत्र भी दे चुका है। सुनवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर उसने घटना को अंजाम दे दिया। सफाई कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन अभी तक मेमो न मिलने से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
समर्थन में आए रेलवे संगठन
सफाई कर्मी के गिरफ्तार होने के बाद स्थानीय रेलवे कर्मचारी संगठन उसके समर्थन में आ गए। डीआरएम जाने के बाद करीब दो घंटे रेलवे संगठन सफाई कर्मी की गिरफ्तारी का विरोध करते रहे। इसी कारण अभी तक उस पर कोई कार्र्रवाई भी नहीं हो सकी। रेलवे संगठन का कहना है कि सफाई कर्मी अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहा था ऐसे में उस पर कार्र्रवाई नहीं होने दी जाएगी।
अधिकारी बोले
रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राम रतन ने बताया कि सफाई कर्मी नशे में था और इसी का फायदा उठाकर कुछ अराजकतत्वों ने उसे ट्रेन के सामने लेटने को कह दिया। वह कुछ दिनों से लगातार अनुपस्थित भी था। आरपीएफ प्रभारी बचे सिंह ने बताया कि डीआरएम ने कार्रवाई के लिए कहा है लेकिन कर्मचारी संगठनों का भी दबाव है। ऐसे में जब रेलवे से मेमो नहीं आता तब तक कोई कार्रवाई नहीं होगी।