{"_id":"6190050834d63f64d365eb3a","slug":"dowry-report-against-4-people-hardoi-news-knp663807419","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। कस्बे के मोहल्ला सुम्बाबाग निवासी महिला ने चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुम्बाबाग निवासी मोनी राठौर ने बताया कि उसकी शादी इसी साल 14 मई को विशाल राठौर निवासी ग्राम भरभोला थाना माखी जनपद उन्नाव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास आशा देवी, ससुर आशाराम व नंद खुशबू दहेज में डेढ़ लाख रुपये व चार पहिया वाहन की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया।
बताया कि उसके बाबा की तबीयत खराब होने पर 29 सितंबर को उसका भाई उसे विदा करा ले गया। 22 अक्तूबर को भाई मनीष के साथ वापस गई लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद दरवाजे पर आए ससुर ने उसे व उसके भाई को भगा दिया। मोनी ने बताया कि 23 अक्तूबर को उसके ससुराली आए और दहेज की मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, ससुर आशाराम, सास आशा देवी व नंद खुशबू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।