फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dowry report against 3 people

पति-ससुर समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट

Fri, 22 Nov 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
dowry report against 3 people
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिल्सर हिलन में ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत होकर बुधवार शाम विवाहिता ने जान दे दी थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम देवनियापुर निवासी ताराचंद्र ने बेटी नैंसी (20) की शादी एक वर्ष पूर्व पचदेवरा के ग्राम बिल्सर हिलन निवासी सोनपाल के साथ की थी। ताराचंद्र ने आरोप लगाया कि ससुराली दहेज की मांग कर नैंसी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व ससुर विक्रम ने बेटे के साथ मिलकर नैंसी से मारपीट की थी।
विज्ञापन

बुधवार शाम ससुरालीजनों ने नैंसी का गला दबाकर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया था। बुधवार को मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सोनपाल व ससुर विक्रम और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अशोक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed