{"_id":"68bdbbed9588ea05550c148b","slug":"dowry-harassment-report-against-husband-and-five-in-laws-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-137008-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
विज्ञापन
संडीला। दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला संडीला कोतवाली में दर्ज हुआ है। आरोपी लखनऊ के रहने वाले हैं।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के मांझगांव निवासी रुखसार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका निकाह बीती छह अप्रैल को लखनऊ के मोहल्ला न्यू हैदरगंज निवासी रिजवान के साथ हुआ था। दावा है कि निकाह के समय उसके भाइयों ने सामर्थ्य के मुताबिक दहेज भी दिया था। ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। ताने देकर और दहेज लाने की मांग करते थे। रुखसार का दावा है कि पहले भी उसे दो बार पीटकर घर से निकाल दिया गया था। समझौता कराकर उसे वापस भेज दिया गया था।
इसके बाद भी कुछ दिन पहले पति रिजवान, ससुर महबूब, सास सहरोज जहां व परिवार के ही यासमीन और राजू ने एक लाख रुपये और बाइक की मांग की। यह मांग पूरी न होने पर उसे मारपीटकर घर से भगा दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।